Vitamin Deficiency Causes Memory Loss: स्वस्थ रहने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। सभी विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। वैसे तो समस्याएं किसी भी उम्र में हो सकती हैं। लेकिन उम्र बढ़ने पर आमतौर पर अधिक बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। इसमें सबसे आम है भूलने की बीमारी। बढ़ती उम्र में याद्दाश्त कमजोर हो जाती है। यह धीरे-धीरे डिमेंशिया का रूप ले लेता है। क्या आप जानते हैं शरीर में विटामिन्स की कमी होने पर मेमोरी लॉस हो सकती है। चलिए जानते हैं कौन-से विटामिन्स की कमी से मेमोरी लॉस हो सकता है।
डिमेंशिया के लक्षण-Dementia Symptoms in Hindi
- याद्दाश्त कमजोर होना
- मन विचलित रहना
- थकान और कमजोरी
- त्वचा का रंग पीला होना
- बोलने में दिक्कत
- रिफ्लेक्सेस में कमी
- भ्रम की स्थिति
मेमोरी लॉस किन विटामिन्स की कमी से होती है?
1. विटामिन बी12-Vitamin B12
विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है, तो व्यक्ति की याद्दाश्त कमजोर हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी मेमोरी लॉस का कारण भी बन सकती है।
इसे भी पढ़ें- सामान रखकर भूलने की है आदत? जानें इस गंभीर बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव
2. विटामिन डी-Vitamin D
विटामिन डी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से अकसर लोगों को हृदय रोग, हड्डियों में दर्द और गठिया जैसे रोगों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं रिसर्च की मानें तो विटामिन डी की कमी से डिमेंशिया रोग भी हो सकता है। आजकल अधिकतर लोगों में विटामिन डी की कमी देखने को मिलती है। इसकी वजह से उनकी याद्दाश्त कमजोर हो सकती है।
क्या विटामिन बी12 की कमी से डिमेंशिया हो सकता है?
मेमोरी लॉस होना या डिमेंशिया की बीमारी होने का मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है। अगर आप में भी डिमेंशिया के लक्षण नजर आते हैं, तो अपनी डाइट में विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना शुरू कर दें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और मेमोरी पावर बढ़ने लगेगी।
विटामिन बी12 के सोर्स-Vitamin B12 Sources in Hindi
- सोयाबीन
- दही
- ओट्स
- दूध
- पनीर
- बीफ
- मछली
- अंडा
विटामिन डी के सोर्स-Vitamin D Sources in Hindi
- दूध
- अंडे
- सैल्मन
- फोर्टिफाइड फूड
- संतरे का जूस
- अनाज
- सोया प्रोडक्ट्स
- दही
इसे भी पढ़ें- Foods For Dementia: डिमेंशिया और अन्य मानसिक रोगों में फायदेमंद हैं ये 5 फूड, बढ़ती है याददाश्त
अगर आप भी बार-बार हर चीज भूल होते हैं, तो यह डिमेंशिया का एक लक्षण हो सकता है। इस स्थिति को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको अपनी डाइट में विटामिन बी12 और विटामिन डी जरूर शामिल करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version