त्वचा में निखार लाने के लिए इतने जरूरी है विटामिंस, जानें फायदे

अपनी त्वचा को साफ और सुंदर रखने के लिए आपके सौंदर्य उत्पाद ही मददगार नहीं होते बल्कि त्वचा को निखारने में खानपान की भूमिका भी अहम होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा में निखार लाने के लिए इतने जरूरी है विटामिंस, जानें फायदे


अपनी त्वचा को साफ और सुंदर रखने के लिए आपके सौंदर्य उत्पाद ही मददगार नहीं होते बल्कि त्वचा को निखारने में खानपान की भूमिका भी अहम होती है। इसके लिए संतुलित आहार की ज़रूरत होती है। जैसे-विटमिन ए और विटमिन सी त्वचा के लिए बेहद ज़रूरी हैं। ये दोनों विटमिंस फलों और हरी पत्तेदार सब्जि़यों में मौज़ूद रहते हैं। वैसे तो सभी विटमिंस शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए ज़रूरी हैं लेकिन त्वचा की सेहत के लिए भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। ये ऑयली स्किन वालों के लिए बेहद असरदार होते हैं। कई विटमिंस का स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल होता है, जैसे- फेसवॉश, क्लींज़र, टोनर और मॉयस्चराइज़र। जानिए कुछ ऐसे ही विटामिंस के बारे में।

विटामिन ए

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसकी ज़रूरत हर उम्र की स्त्रियों को होती है। विटमिन ए गाजर, पपीता, तरबूज, कद्दू, टमाटर, ब्रॉक्ली, आडू़, पालक, अंडे, दूध और अनाज में पाया जाता है। पपीता एक ऐसा पौष्टिक फल है, जो त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। यह त्वचा की चमक को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें : शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए आजमाएं 10 घरेलू नुस्‍खे

विटामिन बी 

इस विटामिन के दो भाग होते हैं- विटामिन बी 1 और विटामिन बी 3। ये दोनों ही स्किन के लिए लाभदायक होते हैं। विटमिन बी 1 से शरीर में रक्तसंचार की प्रक्रिया सही ढंग से कार्य करती है, जिससे चेहरे पर चमक आती है। ब्रॉक्ली, अंडे और खजूर में ये दोनों विटामिंस मिल जाते हैं। खूबसूरत त्वचा की देखभाल के लिए इस विटमिन को लेना बेहद जरूरी हैं।

विटामिन सी 

विटामिन ई की ही तरह विटामिन सी भी हमारी स्किन के लिए आवश्यक है। इसमें मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की देखभाल करने के साथ ही उसे जवां रखने में भी मदद करते हैं। यह कोलेजन के निर्माण में भी मदद करता है, जिससे त्वचा में कसावट बनी रहती है। हर तरह के सिट्रिस फलों से विटमिन सी मिल सकता है।

विटामिन ई

विटमिन ई शरीर में मुख्‍य भूमिका निभाता है। यह फ्री रेडिकल्स को दूर करता है, जिससे झुर्रियां और उम्र के अन्य निशानों को सा$फ करने में मदद मिलती है। विटमिन ई आपको बादाम, कीवी, पत्तेदार सब्जि़यों और अनाज से मिल सकता है। 

विटमिन ए, सी और बी

इन विटमिंस से भरपूर एलोवेरा संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। इससे चेहरे पर कसावट आती है और स्किन युवा बनी रहती है। एलोवेरा के रस का सेवन करने से चेहरा दमकता है और झुर्रियां कम होती हैं। 

विटमिन बी 12 के फायदे

विटमिन 12 लाल रंग का होता है। जिन सब्जियों में यह विटमिन पाया जाता है, उन्हेें ज्य़ादा न पकाएं। इससे यह विटमिन नष्ट हो सकता है। जानिए कुछ ज़रूरी बातें विटमिन बी 12 के बारे में।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Beauty

Read Next

इन टिप्स को करें ट्राई, मेकअप करने में नहीं लगेंगे घंटो

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version