Doctor Verified

विटामिन Gummies का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान, जानें डॉक्टर से

Vitamin Gummies Side Effects: पोषक तत्वों की कमी पूरा करने के लिए गमी सप्लीमेंट का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन Gummies का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान, जानें डॉक्टर से


Vitamin Gummies Side Effects: आज के समय में डाइट से शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलने पर तमाम तरह की चीजों (सप्लीमेंट्स) का सहारा लेते हैं। विटामिन से लेकर मिनरल्स और हॉर्मोन आदि के सप्लीमेंट मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। अक्सर लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ही इनका सेवन शुरू कर देते हैं। पहले विटामिन या मिनरल्स के सप्लीमेंट टैबलेट या कैप्सूल के फॉर्म में आते थे, लेकिन अब गमी (Gummies)के रूप में भी तमाम तरह के सप्लीमेंट मार्केट में बिक रहे हैं। इनको लेकर यह दावा भी किया जाता है कि ऐसे गमी का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करने में मदद मिलती है। यही नहीं बाल झड़ने की समस्या से लेकर पैची बियर्ड को ठीक करने में भी ये फायदेमंद होते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई ऐसे सप्लीमेंट गमी का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित और फायदेमंद होता है? आइये इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं ‌सप्लीमेंट गमी से सेहत को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में।

ज्यादा विटामिन Gummies खाने के नुकसान- Vitamin Gummies Side Effects in Hindi

‌विटामिन गमी एक तरह का च्युइंग गम जैसा प्रोडक्ट होता है, जिसे चबाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा पूरी करने में मदद मिलती है। विटामिन गमी को कई तरह के फ्लेवर जैसे जिलेटिन, शुगर और स्टार्च आदि में बनाया जाता है। गमी एक तरह की कैंडी होती है, जिसका सेवन सप्लीमेंट के रूप में किया जा सकता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि, "कुछ लोगों के लिए विटामिन गमी का सेवन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ऐसे लोग जिन्हें कोई बीमारी है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।" विटामिन गमी को बनाने में कई तरह के केमिकल्स, एक्स्ट्रा शुगर और फ्लेवर का इस्तेमाल होता है। इसलिए भी इसका बहुत ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 Vitamin Gummies Side Effects

इसे भी पढ़ें: विटामिन सप्लीमेंट्स लेने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें किसे नहीं लेनी चाहिए

विटामिन गमी का बहुत ज्यादा सेवन करने से सेहत को ये नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है-

1. विटामिन गमी को बनाने में एक्स्ट्रा शुगर का इस्तेमाल होता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से मोटापे की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। शुगर की अधिक मात्रा से वजन बढ़ने के अलावा कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

2. विटामिन गमी को बनाने में शुगर के अलावा कई तरह के केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।

3. शुगर और फ्लेवर मिलाने के लिए इस्तेमाल किये गए केमिकल्स की वजह से दांतों में कैविटी का भी खतरा रहता है। बहुत ज्यादा विटामिन गमी का सेवन करने से दांत से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में विटामिन D सप्लीमेंट लेना सही है? जानें डोज और सावधानियां

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर की अधिक मात्रा खतरनाक होती है। इसलिए डायबिटीज में बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन खतरनाक हो सकता है।

5. विटामिन गमी को बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले केमिकल्स और शुगर आदि की वजह से इसका बहुत ज्यादा सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण हो सकता है।

6. अगर आपकी डाइट में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स हैं, तो विटामिन गमी या ऐसे किसी भी तरह के सप्लीमेंट का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की अधिकता हो सकती है।

कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि, बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन गमी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका बहुत ज्यादा सेवन बच्चों और बुजुर्गों के लिए हानिकारक होता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डोज और ब्रांड के बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

त्योहारों के दौरान हो जाती है स्ट्रेस और एंग्जायटी, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer