बीमारियों के खतरे से दूर रहने के लिए महिलाओं को जोरदार एक्सरसाइज की है जरूरत- स्टडी

अगर आप भी अपने आपको बीमारियों के खतरे से दूर रखना चाहते हैं तो आपको भई जोरदार एक्सरसाइज करने की जरूरत है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारियों के खतरे से दूर रहने के लिए महिलाओं को जोरदार एक्सरसाइज की है जरूरत- स्टडी


हम सब जानते हैं कि अपने आपको फिट रखने के लिए एक्सरसाइज हमारे लिए कितनी जरूरी है। लेकिन नए अध्ययन में ये पता चला है कि महिलाओं को ज्यादा जोरदार एक्सरसाइज  करनी चाहिए। एक्सरसाइज से अपने आपको फिट रखने के लिए कई विकल्प है और कुछ महिलाओं के लिए ज्यादा जोरदार एक्सरसाइज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

मौत के खतरे को कम करती है एक्सरसाइज

अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी मौत का खतरा कम हो जाता है। नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने महिलाओं के दो ग्रुप की तरफ ध्यान दिया है। पहला ग्रुप अच्छी एक्सरसाइज वाला और दूसरा ग्रुप कम अच्छी एक्सरसाइज वाला। जो महिलाएं ज्यादा एक्सरसाइज वाले ग्रुप में थीं उनकी क्षमता काफी अच्छी थी। 

exercise

शोधर्कताओं ने पाया कि जो महिलाएं खराब एक्सरसाइज के साथ हैं वो अच्छी एक्सरसाइज वाली महिलाओं की तुलना में उनमें चार गुना ज्यादा मौत का खतरा है वो भी कार्डियोवस्कुलर डिजीज के कारण। वहीं, खराब एक्सरसाइज वाली महिलाओं की मौत का खतरा कैंसर से दोगुना तक है। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 एक्सरसाइज से घर में बनाएं सिक्स पैक एब्स, जानें तरीका

अध्ययन 

ये अध्ययन पिछले साल 7 दिसंबर को यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी में दिखाया गया था। शोध में मौजूद सभी महिलाएं 50 से 75 उम्र की थीं। इसके साथ ही शोध में पाया गया कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा करना काफी फायदेमंद है। 

जोरदार एक्सरसाइज के फायदे

कई तरह की एक्सरसाइज होती है जो हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायेदमंद होती है। केन सैलडीन जो कि जैकॉब्स स्कूल ऑफ मेडिसीन एंड बॉयोमेडिकल साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, उनके मुताबिक, एक्सरसाइज से हमारी बॉडी आगे के लिए तैयार होती है और हमेशा हमे फिट रखती है। सैलडीन के मुताबिक, एक्सरसाइज से आपके शरीर से फैट कम होता है और ये आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करती है। 

exercise

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी हैं जिम के शौकीन, तो जान लें फिटनेस से जुड़े ये 5 मिथ

महिलाएं कर सकती हैं ये एक्सरसाइज

  • महिलाओं को अगर जोरदार एक्सरसाइज करनी है तो उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प है कि वो साइकलिंग करें। साइकलिंग करने से एक तो आपका फैट भी कम होगा जिससे की आपका वजन कम होगा। अगर आप रोजाना आधे घंटे साइकलिंग करते हैं तो इससे आपका स्टेमिना भी बढ़ेगा। साथ ही इससे मसल्‍स और कमर की मांसपेशियां में भी बेहतर होती है।
  • इसके अलावा आप अपने आपको बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रनिंग और जॉगिंग का विकल्प चुन सकते हैं। रनिंग और जॉगिंग दोनों ही आपको फिट रखने के साथ ही आपके हार्ट का भी ख्याल रखती है। ये एक्सरसाइज ऑक्सीजन के साथ-साथ आपकी बॉडी में मौजूद ग्लूकोज या फैट के संयोजन से एनर्जी को पैदा करती हैं। ऐसे में महिलाओं को रोजाना यह एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। 
  • अपने शरीर की मसल्स को मजबूत बनान के लिए आप स्विमिंग का विकल्प चुन सकते हैं। स्विमिंग से आपकी गर्दन की मसल्‍स से लेकर हाथों और हिप्‍स से लेकर के पैरों तक पर काम करता है। इसके साथ ही आपको मानसिक और शारीरिक तौर से आराम भी मिलता है, जिससे आप डिप्रेशन जैसी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। 
  • अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए रोजाना स्क्वाट्स कर सकते हैं। स्क्वाट्स से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही महिलाओं में एनर्जी बनी रहती हैं। 

Read More Articles On Women Health In Hindi

Read Next

प्रेग्‍नेंसी में हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं ये 4 पोषक तत्‍व और एक्‍सरसाइज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version