Valentine's Day 2021: दी​पिका और प्रियंका से लें वेलेंटाइन डे में तैयार होने की खास मेकअप टिप्स

वेलेंटाइन डे प्रेमियों के लिए स्पेशल दिन होता है इसलिए इस दिन आपको दिखना भी स्पेशल चाहिए। जानें इस दिन के लिए खास मेकअप टिप्स, जिनसे आप दिखेंगी खूबसूरत।
  • SHARE
  • FOLLOW
Valentine's Day 2021: दी​पिका और प्रियंका से लें वेलेंटाइन डे में तैयार होने की खास मेकअप टिप्स

वेलेंटाइन डे जितना खास प्यार का इजहार करने के लिए होता है उतना ही खास यह लड़कियों के लिए खुद को खूबसूरत साबित करने का भी होता है। हर लड़की चाहती है कि अगर वेलेंटाइन डे  के लिए वह अपने पार्टनर के साथ कही जाए उसे अटेंशन मिले। अगर आप मेकअप सेंस रखती है तो तब तो ठीक है लेकिन अगर आपको मेकअप की कम जानकारी है तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जो वाकई आपको खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आप सेलेब्स जैसे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी बड़ी हिरोईनों का मेकअप ध्यान से देखेंगे तो आपको कई चीजें समझ में आएंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर सेलेब्स दिन में किसी पार्टी में जाते हैं तो रात की तुलना में उतका मेकअप हल्का होता है। इसी तरह की कई खास जानकारी आज हम आपको दे रहे हैं। इन्हें अपनाने के बाद आपका ब्वॉयफ्रेंड भी आपकी तारीफ करने से नहीं रुकेगा।

इसे भी पढ़ें : ट्रेंड में हैं कपड़ों के ये 6 स्टाइल, बॉलीवुड सेलेब्स भी करती हैं फॉलो

वेलेंटाइन डे मेकअप टिप्स

  • वेलेंटाइन डे के दिन आपकी आंखों की खूबसूरती इस मौके को और भी ज्यादा खास बना सकती है। आप चाहे कोई सी भी ड्रेस पहनें लेकिन अपनी आंखों को तैयार करना न भूलें। अच्छा सा आई मेकअप करें। मैरून, गोल्ड और सिल्वर ऐसे शेड्स हैं जो लगभग हर ड्रेस में सूट करते हैं। आंखों की पलकों को ग्लैमरस दिखाना भी जरूरी है। इसके लिए ऊपरी पलकों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से उभार देते हुए मस्कारा लगाएं।
  • अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप इन्हें पिनअप कर सकती हैं। जबकि अगर आप हमेशा अपने बालों को बांध कर रखती हैं तो इस दिन उन्हें स्ट्रेट करके खुला छोड़ दें। इससे आपके चेहरे पर एक अलग चमक आएगी। इसके अलावा बाल हल्के कर्ल करके खुुले छोड़ देंगी तो आपका आकर्षण बहुत अधिक बढ़ जाएगा।
  • गालों पर हल्के हाथों से ब्लश लगाएं। ब्लशर का इस्तेमाल करते वक्त अपनी टोन को इग्नोर न करें, नहीं तो आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। अगर आपका रंग ब्राइट है तो आप गुलाबी रंग का ब्लशर आपके चेहरे पर लगाएं। जबकि अगर आपको टोन डस्की है तो आप लाइट ब्राउन ब्लशर का इस्तेमाल करें।
  • होठों का मेकअप वेलेंटाइन पार्टी में आपको सबसे अलग दिखाएगा। इस दिन आप चेरी लिप कलर लगा सकती हैं। अगर आप आई मेकअप डार्क कर रही हैं तो लिपस्टिक न्यूड शेड की लगाएं। डीप रेड कलर की लिपस्टिक लगाएंगी तो सबकी नजरें आपके चेहरे पर टिक जाएंगी। साथ ही इस बात का भी ध्यार रखें कि अगर आप दिन की पार्टी में जा रहे हैं तो मेकअप को सिंपल ही रखें।
  • स्किन को स्क्रब और टोन कीजिए। शाइनिंग के लिए फेस मास्क भी लगा सकती हैं। अगर त्वचा तैलीय नहीं है तो फेस पाउडर लगाने की जरूरत नहीं है। हल्का फाउंडेशन ही काफी है। अगर आपको फाउंडेशन से एलर्जी है तो आप कंसीलर का भी प्रयोग कर सकती हैं।

Read More Articles On Fashion and Beauty In Hindi

Read Next

पार्टी में जाने के लिए चाहिए मेकअप वाला लुक? इन 5 प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल

Disclaimer