कंडोम का ऐसे यूज़ करना पड़ सकता है महंगा...

कंडोम को कैसे इस्तेमाल किया जाता है और कैसे नहीं इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
कंडोम का ऐसे यूज़ करना पड़ सकता है महंगा...


कंडोम का इस्तेमाल केवल अनचाहे प्रेगनेंसी से बचने के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए भी किया जाता है। कंडोम सबसे अधिक एड्स जैसी भयंकर बीमारी से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार कंडोम जानलेवा भी साबित हो जाता है। क्योंकि कई ऐसे मामले सुनने को मिले हैं कि संभोग के बाद कंडोम योनी के अंदर रह जाता है तो कई बार ये संभोग से पहले ही उतर जाता है। ऐसे मामलों से बचने के लिए इस तरह से करें कंडोम का इस्तेमाल।

 

इसे भी पढ़ें- क्या सच में सेफ होता है सेक्स के लिए कंडोम

 

इसलिए होता है ऐसा   

ऐसे मामले तब सामने आते हैं जब पुरुष कंडोम के बेसिक समझ और गुण को लेकर क्‍लीयर नहीं होते। कई बार लोगों को कंडोम सही तरीके से इस्तेमाल करने नहीं भी आता है इसलिए भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- पुरूषों के लिए बेस्ट हैं नाक के बाल काटने के ये 7 तरीके

इस तरह से करें यूज़

 

  • कंडोम के पैकेट को कभी मूंह से ना खोलें। इससे कंडोम के कटने और फटने का डर होता है। और अगर कंडोम एक बार फट गया तो ये किसी तरह से भी उपयोगी नहीं रहेगा।
  • एक्सपायरी डेट चेक करें- हमेशा कंडोम खरीदने से पहले उसकी एक्‍सपायरी डेट जरुर चेक कर लें। क्योंकि एक्‍सपायर हो चुके कंडोम महिला और पुरुष दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • क्वालिटी का रखें ध्यान- हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला कंडोम ही इस्तेमाल करें। क्योंकि सस्ते कंडोम से यौन अंगों में संक्रमण होने का खतरा भी होता है।
  • एक ही तरीके से पहनें- अगर कंडोम उल्टा पहना है तो उसे बीच संभोग में सीधा ना करें। क्योंकि इससे कंडोम में शुक्राणु लगने का खतरा होता है, जिससे की गर्भधारण की सम्भावना बढ़ जाती है।
  • कंडोम का इस्तेमाल करने के दौरान किसी भी तैलीय या चिकनाई वाली चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।
  • गलत सोच को मन से निकालें- लोगों को डर होता है कि कंडोम का इस्तेमाल करने से संभोग का आनंद चरम स्तर पर नहीं आता। जबकि ये बिलकुल गलत है।
  • कंडोम को कभी भी पर्स और सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए।

 

Read more articles on Men's Health in Hindi.

Read Next

इन 5 कारणों से पुरूषों को होना पड़ता है शर्मिंदा!

Disclaimer