इन 5 कारणों से पुरूषों को होना पड़ता है शर्मिंदा!

आपको इन चीजों की वजह से शर्मिंदा न होना पड़े इसके लिए हम आपको उन 5 कारणों और इनसे बचने के उपाय बता रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 कारणों से पुरूषों को होना पड़ता है शर्मिंदा!


पुरूषों में कई ऐसी चीजें हैं जिनके कारण उन्‍हें सार्वजनिक जगहों पर शर्मिंदा होना पड़ता है। सिर के गंजेपन से लेकर पैरों की बदबू भी उनकी शर्मिंदगी का कारण बनता है। आपको इन चीजों की वजह से शर्मिंदा न होना पड़े इसके लिए हम आपको उन 5 कारणों और इनसे बचने के उपाय बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरूषों के लिए बेस्ट हैं नाक के बाल काटने के ये 7 तरीके

अनचाहे बाल

पुरूषों की छाती और पीठ पर अनचाहे बालों की वजह से अक्‍सर शर्मिंदा होना पड़ता है। इसके लिए बेसन में हल्‍दी पाउडर और दही मिलाकर स्किन पर अप्‍लाय करें। इसे सूखने पर हल्‍का रब करें और धो लें। इससे अनचाहे बाल दूर होंगे।

 

गंजापन

कलौंजी और मेथीदाने के पेस्‍ट में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से गंजेपन की समस्‍या से निजात मिलती है।

 

डैंड्रफ

डैंड्रफ के कारण पुरूषों को कई बार शर्मिंदा होते देखा गया है, डैंड्रफ दूर करने के लिए बेकिंग सोडे में दही मिलाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ दूर होती है।

 

पैरों की बदबू

पुरूष अक्‍सर अपने पैर की दुर्गंध के कारण शर्मिंदा होते हैं। अगर आपके पैरों से भी बदबू आती है तो आप बेसन में दही मिलाकर पैरों पर लगाने से स्किन के पोर खुलते हैं। इससे पैरों की बदबू दूर होती है।

 

मोटापा  

मोटापा कम करने के लिए रोजाना लौकी का जूस पीएं। इससे मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है और मोटापा तेजी से कम होता है। इससे आपको कहीं भी शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Men's Grooming In Hindi

 

Read Next

पुरूषों के लिए बेस्ट हैं नाक के बाल काटने के ये 7 तरीके

Disclaimer