कान की इन 5 समस्याओं का आसान इलाज है लहसुन का रस, जानें प्रयोग विधि

लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व कमाल का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर को कई परेशानियों से बचाता है। कान की कई समस्याओं में लहसुन के रस के प्रयोग द्वारा लाभ पाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कान की इन 5 समस्याओं का आसान इलाज है लहसुन का रस, जानें प्रयोग विधि

लहसुन एक बेहद फायदेमंद हर्ब है। हमारे यहां लहसुन का प्रयोग खान-पान में शामिल है लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार लहसुन में कई औषधीय गुण भी होते हैं। जी हां, ऐसे कई रोग हैं, जिनमें लहसुन का प्रयोग दवाओं से भी ज्यादा तेजी से फायदेमंद होता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व कमाल का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर को कई परेशानियों से बचाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-6, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम आदि तत्व भी मौजूद होते हैं। कान की कई समस्याओं में लहसुन के रस के प्रयोग द्वारा लाभ पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं लहसुन का रस और किन परेशानियों में लहसुन आपके काम आता है।

कैसे बनाएं लहसुन का रस

लहसुन का रस बनाना आसान है। इसके लिए सबसे पहले लहसुन की 10-12 कलियों को छीलकर रख लें। इन कलियों को अच्छी तरह पीस या कूट लें। पीसते या कूटते समय इसमें 10-12 बूंद पानी मिला लें। अब इसे किसी कपड़े या महीन छन्नी से छान या निचोड़ लें। लहसुन का रस तैयार है। इस रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए ये शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं कि लहसुन के रस का प्रयोग आप कान की किन समस्याओं में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- इस तरह करें गीली, सूखी और गर्म पट्टी का प्रयोग, हर दर्द से मिलेगा मिनटों में छुटकारा

कान में दर्द की समस्या

कान में दर्द की समस्या अक्सर बच्चों में होती है। इसके अलावा कई बार किन्हीं कारणों से बड़ों के कान में भी दर्द हो सकता है। दर्द होने पर कान में 2 बूंद लहसुन का रस डालें।  इससे दर्द में तुरंत राहत मिलती है। हालांकि अगर आपका कान बहता है या अंदर कोई घाव है, तो इस रस का प्रयोग करने से पहले चिकित्सक या आयुर्वेद विशेषज्ञ से पूछ लें। कान में लहसुन का रस डालते ही आपको हल्का गर्म एहसास होता है। इसके बाद धीरे धीरे दर्द से राहत मिलती है। अगर किसी को कई दिनों से कान में दर्द की समस्या है, तो रात को सोने से पहले लहसुन का रस डाल सकता है।

कान में संक्रमण

कान का इंफेक्शन भी काफी आम है। अक्सर गंदगी के कारण या ध्यान न देने से कान का इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में लहसुन के रस का प्रयोग फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए यदि आपके कान में जर्म्स के कारण दर्द हो रहा है, तो लहसुन में मौजूद ये गुण आपके कान में राहत पहुंचाते हैं।

इसे भी पढ़ें:- व्हाइट ब्लड सेल्स को प्राकृतिक रूप से बढ़ाते हैं ये 5 आहार, रोज करें सेवन

कान में सूजन

यदि आपके कान में सूजन है, तो ऐसी स्थिति में भी कान में लहसुन के रस का उपयोग किया जा सकता है। इससे कान की सूजन कम होती है। साथ ही सूजन के कारण कान में आई लालिमा भी कम होती है। यदि सूजन के कारण किसी प्रकार की कान में जलन हो, तो उससे भी लहसुन के रस के कारण कमी आती है।

कान में खुजली

कान में खुजली की समस्या भी आम है। अक्सर कान में वैक्स जम जाने के कारण या सूजन आ जाने के कारण खुजली की समस्या हो जाती है। कान में खुजली होने पर लोग कान में मचिस की तीली आदि डालकर खुजलाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। मगर लहसुन के रस को कान में डालने से कान की खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedeis In Hindi

Read Next

कान की इन 5 समस्याओं का आसान इलाज है लहसुन का रस, जानें प्रयोग विधि

Disclaimer