शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षण कई बार आपको संकेत दे देते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ है भी या फिर नहीं। कुछ लोग शरीर में पॉजिटिव बदलाव होने को भी कई बार नहीं पहचान पाते हैं, जिसे वे उल्टा समझ बैठते हैं। ऐसे बहुत से शारीरिक बदलाव हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ चीजें बताएंगे, जिसे देखकर आप समझ सकते हैं कि आप स्वस्थ हैं। चलिए डॉ. मनन वोरा से जानते हैं इस बारे में।
ये बदलाव दिखने पर समझें अपना स्वास्थ्य
- अगर आप किसी से तेज या फिर अच्छे से हाथ मिला पा रहे हैं तो आप स्वस्थ हैं।
- अगर आप अपने हाथों से पैर के अंगूठे को छू पा रहे हैं तो इसका मतलब आपका स्वास्थ्य बेहतर है।
- एक साथ किसी से 3 बार गले मिल पाना भी सेहतमंद होने की ओर इशारा है।
- अगर आपको सिगरेट का धुआं अच्छा नहीं लगता है तो भी यह अच्छी बात है।
- अगर आप लंबे समय तक बिना झुके काम कर रहे हैं तो आप स्वस्थ हैं।
View this post on Instagram
यह लक्षण भी हो सकते हैं अच्छी सेहत का इशारा
- अगर आपको अचानक या फिर खड़े होने में तकलीफ नहीं हो रही है।
- अगर आपके नाखूनों का रंग सामान्य.है और उनमें चमक है।
- अगर आप सुबह अपने समय पर बिना किसी अलार्म के जाग रहे हैं तो यह अच्छी सेहत का संकेत हो सकता है।
- अपने परिवार और दोस्तों से रिश्ता अच्छा और प्यारभरा होना।
- अगर आपको आउटडोर एक्टिविटीज जैसे ट्रेकिंग और स्पोर्ट्स आदि में रुचि है तो यह अच्छी बात है।
इसे भी पढ़ें - इन 7 चीजों को उबालकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में
इम्यून सिस्टम मजबूत होना भी होता है सेहतमंद होने का संकेत
- अगर आपका इम्यून सिस्टम अच्छा है तो इसका मतलब आप पूरी तरह से हेल्दी हैं।
- बच्चों के साथ लंबे समय तक बिना थके या बिना बोरियत महसूस किए हुए खेलना।
- बिना सांस फूले हुए सीढ़ियां चढ़ना।
- अगर आप खुद से हेल्दी औप पोषक तत्वों से भरपूर आहार ले रहे हैं तो आप हेल्दी हैं।
- बिना स्ट्रेस लिए आपकी सोच जिंदगी के प्रति पॉजिटिव होनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version