इन कारणों से इस मॉडल ने घटाया 108 किलो वजन

आप 8 किलो वजन कम कर सकते हैं, 18 किलो भी कर सकते हैं... लेकिन 108 किलो कम कर सकते हैं क्या? नहीं ना, लेकिन ऐसा किया है एक साइज मॉडल ने, उनके बारे में इस लेख में विस्तार से पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन कारणों से इस मॉडल ने घटाया 108 किलो वजन


ग्लैमर की दुनिया... जहां आपकी खूबसुरती ही आपका करियर बनाती है। ऐसे में इस दुनिया में अपनी खूबसुरती और शरीर का ख्याल रखना हर किसी मॉडल के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में प्लस साइज मॉडलिंग भी होती है जिसमें कई प्लस साइज वाले लोग अपना करियर बना रहे हैं। लेकिन कई बार प्लस साइज मॉडल का उनके साइज के कारण भी उनके करियर पर तलवार लटकने लगती है जिससे डर कर ये मॉडल अपना साइज कम करने के लिए मेहनत करने लगते हैं।
 
ऐसी ही एक प्लस साइज मॉडल रोज़ी मेरकैडो ने अपना करियर बचाने के साथ ही कुछ अन्य कारणों से अपना लगभग 108 किलो वजन कम कर लिया है। आइए जानते हैं कि रोज़ी ने किन कारणों से किया अपना 108 किलो वजन कम। कारणों के साथ ये भी जानिए कि रोजी ने आखिऱकार 108 किलो वजन कम किया तो कैसे किया? क्योंकि सामान्य लोगों के लिए 8 किलो वजन कम करना ही बहुत मुश्किल का काम होता है।

 

कम किया 108 किलो वजन

  • 36 वर्षीय प्लस साइज मॉडल रोजी ने लगभग 108 किलो वजन कम किया है।
  • रोज़ी ने डायटिंग और एक्सरसाइज के द्वारा 45 किलो वजन कम किया है।
  • वहीं 63 किलो वजन गैस्ट्रिक स्लिव सर्जरी के द्वारा कम किया है।
  • अगर रोज़ी अपना वजन कम नहीं करती तो उनका करियर खतरे में पड़ सकता था।


जुम्बा और रनिंग किया

  • रोज़ी ने डायटिंग के दौरान एक टाइम मोनो मील लिया।
  • मोनो मील के अलावा रोज़ी ने हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन किया।
  • साथ ही नैचुरल पेय पदार्थों जैसे, जूस, शर्बत आदि का सेवन किया।
  • इसके अलावा हैवी एक्सरसाइज की।
  • एक्सरसाइज के साथ ही रोजी ने जुम्बा और रनिंग की।


जुम्बा- जुम्बा एक तरह का एरोबिक्स डांस है जो साउथ अफ्रीकियों के धुन पर होता है। यह आपकी बॉडी को बैलेंस रख आपको परफेक्ट बॉडी शेप देता है। इस डांस को अच्छी तरह से करने पर एक घंटे में 400 से 600 तक कैलोरीज नष्ट होती है। यह शरीर का ब्लड प्रेशर सही रखता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है। इस डांस की खासियत है कि इसका असर शरीर के सभी भागों पर पड़ता है।

 

इसलिए किया वजन कम...

  • करियर खत्म होने के डर के अलावा रोजी के जीवन की एक घटना ने उन्हें अपना वजन कम करने के लिए प्रेरित किया।
  • दरअसल एक बार रोज़ी फ्लाइट के लिए टिकट ले रही थी। यहां उन्हें उनके वजन के कारण एक और टिकट लेने के लिए कहा गया। इस घटना से रोजी को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। जिसके बाद रोजी ने अपना वजन कम करने का फैसला किया।


रोज़ी तीन बच्चों की मां है औऱ वो 36 वर्ष की है। इस उम्र में उनके लिए वजन कम करना आसान नहीं था खासकर तो इतना वजन कम करना बिल्कुल नामुमकिन जैसा था।

अपनी डायट के दौरान रोजी ने सोडा, पास्ता, मिठाई और चावल बिल्कुल बंद कर दिए थे। साथ ही रोजी को जितनी भूख लगती थी वो हमेशा उससे कम ही खाती थीं। अब रोजी पहले की तरह ग्लैमरस और स्लिम दिखती है।

 

Read more articles on Weight loss in Hindi.

Read Next

क्या सच में सेल्‍फी से लेने से वजन पर काबू पाया जा सकता है, जानें...

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version