इंसान कई कारणों से मुस्कुराता है। मुस्कुराने से सिर्फ आप ही खुश नहीं दिखते बल्कि आपको हंसते हुए देखकर कोई और भी खुश हो जाता है। आपकी स्माइल आपको परफेक्ट बनाती है। यह आपकी स्माइल ही है जो बिना कहे बहुत कुछ कह जाती है। लोग मुस्कुराते हैं, तो हम अक्सर मोहित हो जाते हैं। मोना लिसा से लेकर एक छोटे बच्चे की मुस्कान तक, वास्तविक से लेकर नकली तक हम दोनों प्रकार की मुस्कान द्वारा मोहित हो जाते हैं। पर हर मुस्कुराहट के पीछे के कई राज है। यह गूढ़ चेहरे की अभिव्यक्ति से लेकर किसी के मन की शैतानियां तक यह बया कर जाती है। कोई व्यक्ति डॉमिनेटिव है या हैप्पी सिंह, हम किसी की भी स्माइल को देखकर यह पता लगा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे 5 अलग-अलग प्रकार की मुस्कान के बारे में, जो बताएंगे किसी के भी दिल का राज।
विनम्र मुस्कान (Polite smile)
आप कई बार आश्चर्यजनक रूप से विनम्र मुस्कान बिखेरते हैं। जब आप पहली बार किसी से मिलते हैं, जब आप बुरी खबर देने वाले होते हैं और जब आप कोई प्रतिक्रिया छिपाते हैं, तो अक्सर आप ऐसी ही मुस्कान देते हैं। ऐसी मुस्कान में आप मानते हैं कि आपकी बात पसंद नहीं की भी जा सकती है और नहीं भी। एक विनम्र मुस्कान में मुंह की प्रमुख मांसपेशी शामिल होती है और होठ बराबरी से खुलते हैं। दूसरे शब्दों में, आपका मुंह मुस्कुराता है, लेकिन आपकी आंखें नहीं। विनम्र मुस्कान हमें लोगों के बीच एक प्रकार की विचारशील दूरी बनाए रखने में मदद करती है। जबकि चर्चित मुस्कुराहट (खुल कर हंसना) हमें दूसरों के करीब लाती है पर यह निकटता हमेशा उचित नहीं होती है। ऐसे में ऑफिस में या किसी काम को करते वक्त विनम्र मुस्कान या पोलाइट स्माइल हमारे बड़े काम आती है।
गोल्डन स्नाइल (Duchenne smile)
इसे लोग गोल्डल स्माइल भी कहते हैं। डचेन मुस्कान को वास्तविक आनंद की मुस्कान के रूप में भी जाना जाता है। यह मुंह, गाल और आंखों को एक साथ शामिल करता है। यह वह जगह है जहां आपका पूरा चेहरा अचानक खुल के हंसता है। मड्यूचेन या गोल्डल मुस्कान आपको खुले दिल वाला विश्वसनीय, प्रामाणिक और मैत्रीपूर्ण बताता है। ऐसा कहा जाता है कि जो महिला ऐसे हंसती है, वो शादी के बाद बहुत खुश रहती हैं।
इसे भी पढ़ें : सुबह देर तक सोने से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, शरीर रहता है रिलैक्स और दिमाग होगा तेज
चुलबुली मुस्कान या फ्लर्टियस स्माइल (Flirtatious smile)
मनोविज्ञान कहता है कि ऐली स्माइल किसी के साथ फ्लर्ट करने में इस्तेमाल की जाती है। इस स्माइल के करने के लिए अपने होंठों को एक साथ रखें और एक भौं उठाएं। कुछ लोग अपने सिर को थोड़ा नीचे झुकाते हुए मुस्कुराते हैं जो बेहद चुलबुले होते हैं। यह मुस्कुराना आपको अधिक आकर्षक बनाता है। एक अध्ययन में भी पाया गया है कि आकर्षण मुस्कुराहट से लोग बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस मुस्कान को देखने वालों का अक्सर दिल इनपर आ जाता है। प्यार-मोहब्बत में इस तरीके की मुस्कान बहुत काम आती है।
उदासी भरी स्माइल (wistful smile)
मानवीय भावनाओं को जरूरी नहूीं हमेशा कह कर ही बयां किया जाए। हम इंसान भावनात्मक और शारीरिक दोनों तरह के दर्द के बीच मुस्कुराने में सक्षम हो जाते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के विशेषज्ञों का मानना है कि ठीक होने के दौरान या दुःख की प्रक्रिया के दौरान मुस्कुराने और हंसने की क्षमता आपकी सुरक्षा करती है। दिलचस्प है, वैज्ञानिकों को लगता है कि हम सुरक्षात्मक उद्देश्यों के लिए शारीरिक दर्द के दौरान मुस्कुरा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने उन लोगों के चेहरे के भावों की निगरानी की, जो दर्दनाक प्रक्रियाओं से गुजर रहे थे और उन्होंने पाया कि जब वे अकेले थे, तब वे ज्यादा मुस्कुराते थे। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि लोग इस मुस्कुराहट का इस्तेमाल दूसरों को आश्वस्त करने के लिए करते हैं कि "सब ठीक है"।
इसे भी पढ़ें : क्या मौसम बदलने पर आपको होता है दुख और झल्लाहट? कहीं आप इस 'मेंटल डिसऑर्डर' के शिकार तो नहीं
रिवॉड स्माइल (Reward Smile)
कई मुस्कुराहट एक सकारात्मक भावना से उत्पन्न होती है जैसे- संतोष, अनुमोदन, या दुख के बीच में भी खुशी। शोधकर्ता इनका वर्णन "रिवॉड स्नाइल" के रूप में करते हैं क्योंकि हम उनका उपयोग खुद को या अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए करते हैं। रिवॉड स्माइल में कई भावनाएं एक साथ शामिल होती है। इस दौरान मुंह और गाल की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और आंख चमक जाती हैं। ये अधिक सकारात्मक और अच्छी भावनाओं को बढ़ाता है, साथ ही व्यवहार के बेहतर बनाता है। उदहारण के लिए - जब कोई बच्चा अप्रत्याशित रूप से अपनी माँ को देखकर मुस्कुराता है और मां उसे देखकर ऐसे खुश होती है मानों जैसे उसे कोई बड़ा इनाम मिल गया हो।
Read more articles on Mind-Body in Hindi