बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली बादाम, जानें कैसे करें इसकी पहचान

How to Identify Fake Almonds: आज के समय में मार्केट में नकली बादाम भी बिक रहे हैं, जानें असली और नकली बादाम की पहचान करने के टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली बादाम, जानें कैसे करें इसकी पहचान

How to Identify Fake Almonds: आज के समय में बाजार में तमाम तरह के मिलावटी सामां धड़ल्ले से बिकते हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए लोग ऐसी मिलावट और कालाबाजारी करते हैं। मिलावटी फूड्स का सेवन करने से आपकी सेहत गंभीर रूप से खराब हो सकती है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। यही नहीं डायबिटीज, कैंसर और पेट से जुड़ी जानलेवा बीमारियां भी मिलावटी सामान खाने से सबसे ज्यादा होती हैं। त्योहारों के सीजन में ड्राई फ्रूट्स और नट्स में भी खूब मिलावट की जाती है। बाजार में कई बार सरकारी एजेंसियां नकली बादाम, काजू आदि की खेप को पकड़ती हैं। इन चीजों में मिलावट इस तरह से की जाती है कि आसानी से इनकी पहचान करना मुश्किल हो। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि असली और नकली बादाम में फर्क कैसे करें (Nakli Badam Ki Pahchaan Kaise Kare) और नकली बादाम खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में।

नकली बादाम की पहचान कैसे करें?- How to Identify Fake Almonds in Hindi

आम लोग बाजार से बादाम खरीदते समय यह फर्क नहीं कर पाते हैं कि शरीर को पोषण देने वाली जो चीज खरीदकर घर ले जा रहे हैं, वह असली या नहीं। इन चीजों में मिलावट ऐसे की जाती है कि यह बिलकुल असली की तरह दिखे। लेकिन कुछ टिप्स को अपनाकर आप असली और नकली बादाम में फर्क कर सकते हैं। असली और नकली फूड प्रोडक्ट्स की पहचान करने को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India – FSSAI) भी समय-समय पर कुछ टिप्स जारी करती रहती है।

How to Identify Fake Almonds

इसे भी पढ़ें: असली और नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें तरीका

असली और नकली बादाम की पहचान करने के लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-

1. असली और नकली बादाम की पहचान करने के लिए इसे आप अपनी हथेली पर रगड़ें। रगड़ने पर अगर बादाम से रंग छूट रहा है, तो समझ लें यह नकली और मिलावटी है। इसे बनाने के लिए ऊपर से पाउडर छिड़क कर रंग बढ़ाया जाता है।

2. बादाम के रंग से भी आप इसकी पहचान कर सकते हैं। असली बादाम का रंग हल्का भूरा होता है, जबकि नकली बादाम का रंग कुछ ज्यादा डार्क दिखता है।

3. असली और नकली बादाम की पहचान करने के लिए इसे कागज पर कुछ देर के लिए दबाकर रखें। अगर ऐसा करने से कागज पर तेल के निशान दिखते हैं, तो बादाम असली है।

इसके अलावा असली और नकली बादाम की पहचान इसकी पैकिंग से भी की जा सकती है। इसे खरीदते समय पैकिंग पर लिखी चीजों को ध्यान से पढ़ें। कई बार मिलावट करने वाले लोग ब्रांड्स की पैकिंग कॉपी करके इसे मार्केट में बेंचते हैं। इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है। नकली बादाम खाने से न सिर्फ आपके शरीर को पोषण नहीं मिलता है, बल्कि इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है। लंबे समय तक मिलावटी चीजों का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

एक्ट्रेस भाग्यश्री की तरह दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत तो खाएं चॉकलेट, वीडियो शेयर कर बताए चॉकलेट के फायदे

Disclaimer