पिगमेंटेशन दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं चावल के आटे से बने ये 3 फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा

Rice Flour Face Masks For Pigmentation: पिगमेंटेशन दूर करने के लिए चावल के आटे से तैयार फेस मास्क लगा सकते हैं। जानें बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
पिगमेंटेशन दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं चावल के आटे से बने ये 3 फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा


Rice Flour Face Masks For Pigmentation: चमकदार और बेदाग त्वचा सभी को पसंद होती है। लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल,धूल- मिट्टी, प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी और तनाव के कारण त्वचा पर कील- मुहांसों के साथ पिगमेंटेशन की समस्या हो जाती हैं। पिगमेंटेशन त्वचा पर होने वाले दाग होते हैं, जिसे हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। यह आसानी से नहीं जाते हैं। पिगमेंटेशन होने से त्वचा बेजान से लगती है और चेहरे की चमक भी चली जाती है। अक्सर लोग पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए किचन में मौजूद चावल के आटे से बने फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। चावल का आटा त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स सनटैन से बचाते हैं, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते है और स्किन को टाइट करने के साथ पिगमेंटेशन को दूर करते हैं। यह त्वचा को अंदरूनी तौर पर एक्सफोलिएट करता है। इससे डेड स्किन भी आसानी से साफ होती है। आइए जानते हैं पिगमेंटेशन दूर करने के लिए चावल के आटे के फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. चावल का आटा और बेसन का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- चावल का आटा

1 चम्मच- बेसन

1 चम्मच- मलाई

1/4 चम्मच- हल्दी

चावल का आटा और बेसन का फेस मास्क  बनाने का तरीका  

चावल का आटा और बेसन का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर  20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को अंदरूनी तौर पर चमकदार बनाने के साथ पिगमेंटेशन के दाग को हल्का करेगा।

face mask

2. चावल का आटा और टमाटर का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- चावल का आटा

1 चम्मच- गेंहू का आटा

3 चममच- टमाटर का रस

चावल का आटा और टमाटर का फेस मास्क  बनाने का तरीका  

चावल का आटा और टमाटर का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से धोएं। यह मास्क पिगमेंटेशन को कम करने के साथ डार्क सर्कल्स को भी कम करेगा। यह मास्क डेड स्किन सेल्स को भी दूर करेगा।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं दही और गुलाब जल से बना फेस पैक, बढ़ेगा निखार और मिलेगी बेदाग स्किन

3. चावल का आटा और एलोवेरा का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- चावल का आटा

1 चम्मच- एलोवेरा जेल

चावल का आटा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने का तरीका  

चावल का आटा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें। यह मास्क पिगमेंटेशन को कम करने के साथ स्किन को साफ और चमकदार बनाएगा।

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए इन फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा सोया मिल्क, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version