Potato Face Masks For Skin Tightening: ढीली लटकती स्किन के कारण कई बार आप उम्र से ज्यादा दिखने लग जाते हैं। चेहरे की लटकती हुई स्किन आत्मविश्ववास कमजोर करने के साथ स्किन की रौनक भी कम करती है। लटकती स्किन के कारण चेहरे पर झुर्रियों के निशान भी काफी जल्दी हो जाते हैं। पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, सन डैमेज और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन काफी ढीली नजर आने लगती हैं। अक्सर लोग इस समस्या को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन के लिए हानिकारक भी होते हैं। ऐसे में स्किन को टाइट और रिंकल्स को कम करने के लिए आलू से बने फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह फेस मास्क नेचुरल होने के साथ स्किन पर इनको लगाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। आलू में विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम पाया जाता हैं, जो सन डैमेज से स्किन का बचाव करता है, एक्ने दूर करता है और स्किन को टाइट करता है। आइए जानते हैं स्किन को टाइट करने के लिए आलू के फेस मास्क कैसे बनाएं।
1. दही और आलू का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- दही
1 चम्मच- आलू कद्दूकस किया हुआ
दही और आलू का फेस मास्क बनाने का तरीका
दही और आलू का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को मुलायम बनाने के साथ स्किन को टाइट करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन सी डेड स्किन को हटाकर रिंकल्स को कम करता हैं।
2. मुल्तानी मिट्टी और आलू का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच- आलू का रस
मुल्तानी मिट्टी और आलू का फेस मास्क बनाने का तरीका
मुल्तानी मिट्टी और आलू का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क सीबम का प्रोडक्टशन कम करके स्किन को टाइट करता है।
इसे भी पढ़ें- हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए लगाएं कीवी से बने ये 3 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
3. नींबू और आलू का फेस मास्क
सामग्री
1 चम्मच- नींबू का रस
1 चम्मच- आलू का रस
1 चम्मच- गुलाब जल
नींबू और आलू का फेस मास्क बनाने का तरीका
नींबू और आलू का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से धोलें। यह मास्क पिगमेंटेशन को कम करने के साथ स्किन को टाइट करता है और स्किन को पोषण भी देता है।
स्किन को टाइट करने के लिए आलू से बने इन फेस पैक को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
Forehead Pigmentation: माथे के धब्बे और कालापन हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द दिखेगा असर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version