Homemade Hand Cream: गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में लोग चेहरे की त्वचा का ख्याल तो रखते हैं पर हाथों पर गौर करना भूल जाते हैं। हाथों की त्वचा को भी चेहरे की तरह ही देखभाल की जरूरत होती है। हाथ में क्रीम न लगाने या हाथों की केयर न करने के कारण हाथों की त्वचा मुरझा जाती है और समय से पहले त्वचा बूढ़ी नजर आने लगती है। हाथों की त्वचा का ख्याल न रखने के कारण हाथ रूखे हो जाते हैं और त्वचा फटने लगती है। हाथों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हैंड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाली हैंड क्रीम्स में ढेरों केमिकल्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को खराब कर सकती है। इस बात का ध्यान रखते हुए आप घर पर ही हैंड क्रीम तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे हैंड क्रीम बनाने के 3 अलग तरीके। इनके फायदे भी आगे जानने को मिलेंगे।
होममेड हैंड क्रीम के फायदे- Homemade Hand Cream Benefits
- हाथों का रूखापन दूर होता है और नमी बरकरार रहती है।
- डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिलता है।
- त्वचा चमकदार और जवां नजर आती है।
- हाथों में झुर्रियां और फाइन लाइन्स नहीं बनती।
- नैचुरल होने के कारण होममेड हैंड क्रीम का त्वचा पर साइड इफेक्ट नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- 5 विटामिन्स जो बढ़ाते हैं त्वचा का नैचुरल ग्लो
टॉप स्टोरीज़
1. एसेंशियल ऑयल से बनाएं हैंड क्रीम
सामग्री: शिया बटर, ग्लिसरीन, नारियल का तेल, लैवेंडर ऑयल, लेमन ऑयल
- एसेंशियल की मदद से भी हैंड क्रीम तैयार कर सकते हैं।
- हैंड क्रीम बनाने के लिए पानी उबालें।
- फिर पानी में शिया बटर, ग्लिसरीन और नारियल का तेल मिलाएं।
- जब सभी चीजें पिघल जाएं, तो मिश्रण को ठंडा होने दें।
- फिर मिश्रण में लैवेंडर ऑयल और लेमन ऑयल मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।
- जब क्रीम लगानी हो, फ्रिज से निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. एलोवेरा जेल से बनाएं हैंड क्रीम
सामग्री: एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लिसरीन
- एलोवेरा जेल से हैंडक्रीम बनाने के लिए पहले एलोवेरा का ताजा जेल एक कटोरी में इकट्ठा कर लें।
- अब इसमें गुलाब जल मिलाएं और ग्लिसरीन डालकर गैस पर हल्की आंच पर गरम करें।
- मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में निकालकर स्टोर करें। इस मिश्रण में एसेंशियल ऑयल जैसे टी ट्री ऑयल भी मिला सकते हैं।
3. शिया बटर से बनाएं हैंड क्रीम
सामग्री: शिया बटर, बादाम का तेल, कोको बटर, नींबू का रस आदि।
- शिया बटर से हैंड क्रीम बनाने के लिए शिया बटर को पिघलाएं।
- जब बटर ठंडा हो जाए, तो उसमें बादाम का तेल और कोको बटर मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं।
- हैंड क्रीम तैयार है, इसे हफ्ते भर तक फ्रिज में रखकर स्टोर कर सकते हैं।
इन तीन हैंड क्रीम में मौजूद इग्रीडिएंट्स को अपनी मर्जी के मुताबिक बदल भी सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।