ये अद्भुत 'तेल' आजमाएं, जोड़ों के दर्द को दूर भगाएं!

अगर आपके जोड़ों में बहुत अधिक दर्द रहता है तो आदिवासियों के ज्ञान पर आधारित ये तेल घर पर तैयार करें और जोड़ों के दर्द में लगायें।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये अद्भुत 'तेल' आजमाएं, जोड़ों के दर्द को दूर भगाएं!


जोड़ों का दर्द हर किसी को कभी ना कभी जरूर हुआ होगा, कइयों को तो ये समस्या हमेशा होती रहती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उस इंसान को गठिया का ही रोग हो। ये बात सबको पता होनी चाहिए कि हमेशा होने वाले जोड़ों का दर्द जरूरी नहीं की गठिया का ही रोग हो। गठिया का रोग बड़ी उम्र में और हड्डियों के कमजोर होने और घिसने के कारण होता है, जबकि सामान्य दर्द चोट या मोच या फिर किन्हीं अन्य कारणों से होता है।


लेकिन यह दर्द भी उतना ही दर्द देता है जितना की गठिया का दर्द। खासकर ठंड में जोड़ों का दर्द अधिक बढ़ जाता है। अगर आप भी इस ठंड में होने वाले दर्द से डर गए हैं और अभी से पेनकिलर खरीद कर रख लिया है तो ये लेख पढ़ें और इस तेल का इस्तेमाल करें।

 


आ गई है ठंड, बढ़ने वाला है दर्द

ठंड आते ही आपके जोड़ों में गठिया जैसा ही तेज दर्द होने लगता है। अगर आपको भी होती है ये समस्या तो घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि हम आपको बता रहे हैं दर्दनिवारक एक ऐसे तेल के बारे में जिसे घर पर ही बनाया जा सकता है।


आइए इस तेल के बारे में विस्तार से जानें।

जरूरी सामग्री

  • लगभग 10 ग्राम काली उड़द
  • 4 ग्राम बारीक पिसा हुआ अदरक
  • 4 ग्राम पिसा हुआ कपूर  
  • 50 मिली खाने का तेल

 

बनाने की विधि

  • स्टोव पर लोहे की कढाई रखें।
  • कढ़ाई के गर्म होने पर उसमें
  • लगभग 10 ग्राम
  • काली उड़द, 4 ग्राम बारीक पिसा हुआ अदरक, 4 ग्राम पिसा हुआ कपूर और 50 मिली खाने का तेल मिला लें।
  • अब इन सारी चीजों को 5 मिनट तक गर्म होने दें।
  • 5 मिनट बाद इस गर्म तेल को छानकर एक कटोरी में रख लें।
  • अब रोज एक महीने तक सुबह-शाम जोड़ों के दर्द में इस तेल को लगाएं।


नोट- लेकिन हां, लगाने से पहले हमेशा इस तेल को हल्का गर्म जरूर कर लें।

 

Read more articles on Home remedies in Hindi.

Read Next

रत्न-जवाहरात से मसाज, इसलिए शरीर के लिए है बेहद खास!

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version