इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर हमारे शरीर को छोटी-मोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण हमें कई बार शर्मिंदगी का एहसास करना पड़ता है। काले होंठ से लेकर शरीर पर जलने के निशान या फिर महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाली असहनीय पीड़ा। ऐसी कई समस्याएं हैं, जो हमें दिन में कभी-कभी किसी न किसी प्रकार के नुस्खे ढूंढने के लिए गूगल कराती है। अगर आप भी इन छोटी-छोटी समस्या से रोज दो चार होते हैं तो हम आपको ऐसे 12 टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके लिए कभी भी फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।
- तेज सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सेब को छील कर उसके बारीक टुकड़े कर लें। उन टुकड़ों पर थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं। ऐसा करने से सिरदर्द से छुटकारा मिलेगा।
- महिलाओं और लड़कियों को पीरियड में दर्द से निजात पाने के लिए ठंडे पानी में दो से तीन नींबू चाहिए। नींबू निचोड़ने के बाद पानी और रस को मिला लें और उसे पीना शुरू। ऐसा करने से आपको राहत मिलती दिखाई देगी।
- शरीर के किसी भी हिस्से पर अगर जल गया हो या तेज धूप के कारण सनबर्न हो गया हो तो आप कच्चे आलू का रस निकाल लें और उसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी और घाव को भरने में भी मदद मिलेगी।
- मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर होंठ पर लगाने से काले होंठ गुलाबी हो जाते हैं। अगर आप कई दिनों तक रोजाना ऐसा करते हैं तो आपको अपने काले होंठों को गुलाबी करने में मदद मिलेगी।
- मुंह की बदबू से परेशान हैं तो दालचीनी का एक टुकड़ा अपने मुंह में रखें। ऐसा करने से आपके मुंह से आ रही बांस दूर हो जाएगी और आपको शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके जरिए आपके मुंह की बदबू तुरंत दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः नसों की कमजोरी दूर करने में फायदेमंद हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, बिना दवा के दूर होगी कमजोरी
- अगर आप बहती नाक से परेशान हैं तो युकेलिप्टस यानी की सफेदा का तेल रुमाल में डालकर सूंघे। ऐसा करने से आपको इस समस्या से आराम मिलेगा। सर्दी झुकाम के कारण अक्सर ऐसा होता है इसलिए इस नुस्खे को आसानी से आजमाया जा सकता है।
- सफेद बालों को काला करने के लिए आप कुछ दिनों तक नहाने से पहले अपने सिर पर प्याज का पेस्ट लगाएं। ऐसा करने से आपके सिर पर मौजूद सफेद बाल काले हो जाएंगे और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
- इसके अलावा चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोने पर बालों का झड़ना रोका जा सकता है। चाय पत्ती के पानी से बालों का गिरना भी कम हो सकता है।
- अगर आप अनिद्रा जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो बैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है। इसे करने के लिए सिर्फ शाम का वक्त ही चुनें। शाम को भोजन में भरता खाते वक्त ऐसा करे, जिससे यह समस्या दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः हल्दी वाला दूध पीने से दूर होता है गठिया का दर्द और सूजन, चेहरे पर आता है निखार
- गर्भवती महिलाएं अगर दस्त की समस्या से परेशान हैं तो उन्हें संतरे के रस में थोड़ा शहद मिलाकर दिन में तीन बार एक-एक कप पीना चाहिए। ऐसा करने से महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
- अगर आपको कभी-कभीर गले में खराश की समस्या होती है तो आप सुबह-सुबह सौंफ चबाएं। ऐसा करने से आपका बंद गला खुल जाएगा।
- अगर आप अपनी उम्र के कारण घुटने के दर्द से परेशान रहते हैं तो सुबह खाली पेट तीन से चार अखरोट की गिरियां निकालकर कुछ दिन तक खाएं। ऐसा करने से थोड़े वक्त आपके घुटने का दर्द छूमंतर हो जाएगा।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version