Sat Oct 17, 2026 | 08:33 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

भिंडी का पानी पीकर सुंदर रावत ने घटाया वजन, आयुर्वेदाचार्य ने बताए इसके पेट और हार्ट से जुड़े फायदे

Okra Water Benefits: भिंडी का पानी पीना सुंदर रावत ने जब से पीना शुरू किया, तब से उनका वजन, डाइजेशन और सेहत पर काफी असर पड़ा है। जानते हैं उनकी जर्नी और साथ ही इस लेख में आयुर्वेदाचार्य ने भिंडी का पानी पीने के फायदे बताए।
भिंडी का पानी पीकर सुंदर रावत ने घटाया वजन, आयुर्वेदाचार्य ने बताए इसके पेट और हार्ट से जुड़े फायदेभिंडी का पानी पीकर सुंदर रावत ने घटाया वजन, आयुर्वेदाचार्य ने बताए इसके पेट और हार्ट से जुड़े फायदे

Okra Water Benefits: आमतौर पर लोगों को मेथी, जीरा और अजवाइन का पानी पीते तो सुना होगा, लेकिन
भिंडी का पानी पीना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन हाल ही में मैंने दिल्ली के रहने वाले 47 साल के सुंदर सिंह रावत से भिंडी का पानी पीने के बारे में जाना। सुंदर पिछले तीन महीने से भिंडी का पानी (bhindi ka pani) पी रहे हैं और इससे उन्हें कई तरह के फायदे भी महसूस हुए हैं, जिसमें वजन कम होने से लेकर डाइजेशन और खुद में एनर्जी महसूस करना शामिल है। इतने फायदों के कारण अब भिंडी का पानी उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है। उनकी जर्नी के साथ-साथ हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से भी भिंडी का पानी पीने के फायदों की जानकारी ली है। इस लेख में सुंदर सिंह रावत की जर्नी के बारे में बात करेंगे और इसके बाद आयुर्वेदाचार्य से जानें कि भिंडी का पानी कितना और कब तक पीना चाहिए।

भिंडी का पानी पीने की सलाह किसने दी?

सुंदर रावत कहते हैं,”मैं रोज पार्क में जाता हूं और वहां एक दिन बुजुर्ग से बात कर रहा था, तो मैंने उन्हें अपने डाइजेशन और थकान के बारे में बताया, तो उन्होंने मुझे भिंडी का पानी पीने की सलाह दी। हालांकि जब मैंने यह सुना, तो मुझे बड़ा अजीब लगा क्योंकि मैंने कभी भिंडी के पानी के बारे में नहीं सुना था। इसलिए मैंने पहले थोड़ा इंटरनेट पर इसके बारे में पढ़ा। भिंडी का पानी पीने की शुरुआत करना काफी मुश्किल लग रहा था। इसलिए मैंने सोचा कि शुरू में मैं सिर्फ दो-तीन दिन भिंडी का पानी पीकर देखता हूं, अगर अच्छा लगा तो फिर इसे जारी रखूंगा।”

sunder active with bhindi ka pani quotesunder active with bhindi ka pani quote

 यह भी पढ़ें- किन लोगों को नहीं पीना चाहिए भिंडी का पानी? एक्सपर्ट से जानें

भिंडी का पानी कैसे बनाते हैं?

सुंदर ने कहा, “मैं रात को 2-3 भिंडी काटकर पानी के गिलास में डाल देता हूं। फिर सुबह उठकर खाली पेट भिंडी का पानी पीता हूं। पीने से पहले भिंडी का पानी छान लेता हूं और इसके बाद वॉक पर जाता हूं। हालांकि शुरुआत में भिंडी का पानी पीते समय मुझे काफी अजीब लगता था, लेकिन अब इसे पीते हुए करीब 3 महीने हो गए हैं। सच कहूं तो जब से भिंडी का पानी पी रहा हूं, तब से मुझे थकान महसूस नहीं होती, खुद को पूरा दिन एक्टिव महसूस करता हूं। मैं रोज करीब एक घंटा वॉक करता हूं, पहले वॉक के बाद थक जाता था, लेकिन अब थकान महसूस नहीं होती।”

भिंडी का पानी पीने के फायदे

सुंदर कहते हैं, “पहले मुझे डाइजेशन की समस्या थी और पेट की प्रॉब्लम के चलते मुझे थकान और बार-बार बीमार होने जैसी कई समस्याएं हो रही थी, लेकिन जब से मैंने भिंडी का पानी पीना शुरू किया है, मुझे डाइजेशन की समस्या कम होने लगी और अब मुझे अपना शरीर काफी हल्का महसूस होता है। वजन भी काफी कम हो गया है। भिंडी का पानी पीने से पहले मेरा वजन करीब 67 किलो था, जो अब 60 किलो हो गया है, लेकिन मैं इसके साथ यह भी कहना चाहूंगा कि मैं रोज 1 घंटा जॉगिंग और वॉक करता हूं। भिंडी का पानी पीने से दिनभर काम करने के बाद भी थकान महसूस नहीं होती। मुझे लगता है कि मेरी इम्युनिटी भी काफी बेहतर हुई है क्योंकि मुझे जुकाम-खांसी आए दिन होता था, जो अब पिछले दो महीने से काफी कम हुआ है।”

भिंडी का पानी पीने से डाइजेशन और वजन घटाने में फायदेमंद - डॉ. श्रेय शर्मा, आयुर्वेदाचार्य

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं,”भिंडी में फाइबर मौजूद होता है, जो भूख कम करता है और आंतों की मोटिलिटी को इंप्रूव
करता है। इससे कब्ज में राहत मिलती है और भिंडी का पानी पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
भूख कम लगती है, लोगों का ओवरईटिंग से बचाव होता है और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट देता है। भिंडी में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, स्किन को हेल्दी रखने और आंखों की रोशनी के लिए मददगार माने जाते हैं।”

dr shrey sharma quotedr shrey sharma quote

यह भी पढ़ें- स्तनपान करवाने वाली महिलाएं पिएं भिंडी का पानी, डॉक्टर से जानें इसके जबरदस्त फायदे

भिंडी का पानी ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पुरुषों की हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं,” भिंडी का फाइबर आंतों से शुगर के अब्सॉर्प्शन को स्लो करता है। इससे ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, कई स्टडीज में देखा गया है कि भिंडी का पानी पीने से LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, खासकर पुरुषों में हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है। भिंडी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन K पाया जाता है, जो जॉइंट्स को सपोर्ट करता है और हड्डियों को मजबूती देता है।

भिंडी का पानी कैसे पिएं?

डॉ. श्रेय कहते हैं कि भिंडी का पानी 15-20 दिन तक लें, फिर गैप दें, उसके बाद दोबारा शुरू करें। इसे सालों तक लगातार नहीं पीना चाहिए क्योंकि आयुर्वेद में जलीय तत्वों को रूक्ष (drying) माना जाता है। भिंडी का पानी बनाने के लिए 2-3 भिंडी लें और उन्हें धोकर धोकर लंबाई में काट लें। फिर एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट छानकर पानी पिएं।

निष्कर्ष

डॉ. श्रेय कहते हैं कि बहुत ज्यादा कमजोरी या वात प्रकृति वाले लोगों को लंबे समय तक भिंडी का पानी नहीं पीना चाहिए। हालांकि सुंदर रावत का अनुभव और आयुर्वेदाचार्य की सलाह बताती हैं कि लोगों को भिंडी का पानी सही तरीके से और कुछ समय गैप देकर पीना चाहिए, तभी यह फायदेमंद हो सकता है।

FAQ

  • पुरुषों के लिए भिंडी का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

    भिंडी के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे हार्ट की बीमारियां होने का रिस्क कम हो सकता है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण डाइजेशन में मदद करता है और पुरुषों में होने वाली पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • क्या भिंडी लिवर के लिए अच्छी है?

    भिंडी में नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो लिवर को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह कब्ज को दूर करता है और डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  • भिंडी का पानी कब तक भिगोना चाहिए?

    रात में लगभग 8 से 10 घंटे ढककर रखें। सुबह छानकर पानी को खाली पेट पी लें। रोजाना ताजी भिंडी ही पानी में भिगोएं।

Read Next

→ सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर मालिश करने से क्या होता है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 10:06 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 16, 2025 10:06 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 16, 2025 10:06 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma