रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव होना एक सामान्य बात है। अकसर लोगों को छोटी-छोटी बातों से भी तनाव होता है और वे परेशान हो जाते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव कई दुष्प्रभाव डालता है।
तनाव को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। कुछ लोग तनाव को आसानी से झेल लेते हैं, मगर कुछ तनाव सहन नहीं कर पाते और बढ़ते तनाव का प्रभाव उनकी मनोदशा, काम और यहां तक कि रिश्तों पर भी पड़ने लगता है। यदि आप चाहें तो अपनी दिनचर्या में कुछ आसान बदलाव और दृढ़ इच्छाशक्ति से तनाव को दूर रख सकते हैं। आज हम आपको तनाव से निजात दिलाने के तरीके सुझा रहे हैं। लेकिन सबसे पहले हम तनाव के कारणों के बारे में जानते हैं।
तनाव के कारण
- परीक्षाएं
- तर्क-वितर्क
- होमवर्क
- तंग किए जाने पर
- अपने ग्रुप से बाहर होने पर
- आफिस के कामकाज से
- शादी या बच्चे के जन्म पर
- ट्रैफिक में फंसने पर
- इंटरव्यू का बुलावा आने पर
- कोई नई जिम्मेदारी मिलने पर
तनाव के लक्षण
- सिरदर्द और बीमार जैसा महसूस होना
- ठीक से पाचन न हो पाना
- नींद और एकाग्र न हो पाना
- चिड़चिड़ापना और बेवजह गुस्सा आना
शारीरिक परेशानियां
- थकान
- आत्मविश्वास में कमी
- अवसाद
- बालों का झड़ना और त्वचा पर झुर्रियां
ऐसे पाएं निजात
- डांस, कला, ध्यान, फिशिंग, मित्रों के साथ घूमना, किताब पढ़ना, संगीत सुनना, कसरत आदि से तनाव को दूर किया जा सकता है।
- सुबह उठकर गहरी सांस लें और छोड़ें। यह प्रक्रिया कई बार दोहराएं। इससे तनाव दूर करने में आपको राहत मिलेगी।
- पोषाहार, आराम, कसरत, सकारात्मक विचारों वाली जीवनशैली अपनाएं।
- छोटे लक्ष्य बनाएं।
इन उपायों को अपनाकर आप आसानी से तनाव से छुटकारा पा सकते है।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते हैं।
Image Source : Getty
Read More Articles on Stress and Depression in Hindi