Expert

फूड इंटॉलेरेंस को कम करने के ल‍िए अपनाएं ये 5 प्राकृत‍िक उपाय

Food Intolerance in Hindi: फूड इंटॉलेरेंस को कम करने के ल‍िए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। जानें इनके बारे में व‍िस्‍तार से।  
  • SHARE
  • FOLLOW
फूड इंटॉलेरेंस को कम करने के ल‍िए अपनाएं ये 5 प्राकृत‍िक उपाय

Food Intolerance in Hindi: फूड इंटॉलरेंस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने में परेशानी होती है। ऐसी चीजों को न‍िगलने से शरीर पर उसका बुरा असर द‍िखने लगता है। फूड इंटॉलेरेंस होने पर शरीर में कुछ खाद्य पदार्थों के खिलाफ असहिष्णुता नजर आती है। शरीर ऐसी चीजों को पचाने से मना कर देता है। फूड इंटॉलेरेंस कई प्रकार का होता है ज‍िसमें से एक है लैक्‍टोज इंटॉलेरेंस ज‍िसमें दूध और डेयरी उत्‍पादों को शरीर पचाने से मना कर देता है। इसी तरह ग्‍लूटेन इंटॉलेरेंस होता है ज‍िसमें गेहूं, जौ और राई में पाए जाने वाले प्रोटीन को शरीर पचा नहीं पाता है। फ्रुक्टोज इंटॉलेरेंस होने पर शरीर फ्रूक्टोज से भरपूर चीजें जैसे कि फल या जूस को नहीं पचा पाता है। फूड इंटॉलरेंस होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे- पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे मतली, पेट दर्द, गैस, ऐंठन या सूजन, उल्‍टी और दस्‍त, स‍िर में दर्द, बेचैनी, एक्‍ने और सूजन व रेडनेस। फूड इंटॉलेरेंस को कम करने के ल‍िए कुछ प्राकृत‍िक चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके बारे में हम आगे बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

saunf water benefits

1. सौंफ का पानी प‍िएं- Drink Saunf Water

फूड इंटॉलेरेंस होने पर सौंफ का पानी पीना चाह‍िए। सौंफ का पानी बनाने का तरीका आसान है। सौंफ को पानी में डालकर उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो उसका सेवन कर लें। सौंफ के पानी से शरीर में मौजूद हान‍िकारक तत्‍व न‍िकल जाते हैं और गट हेल्‍थ मजबूत होती है। पाचन क्र‍िया को दुरूस्‍त रखने के ल‍िए सौंफ का पानी फायदेमंद माना जाता है।     

2. नींबू पानी प‍िएं- Drink Lemon Water  

नींबू में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट्स का सेवन करने से इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है और फूड एलर्जी की समस्‍या दूर होती है। आपको 1 टीस्‍पून नींबू के रस को 1 ग‍िलास पानी में डालना है और हर सुबह खाली पेट पीना है। इससे आपको 2 हफ्ते में ही फर्क देखने को म‍िलेगा।

3. डाइट में व‍िटाम‍िन-सी शाम‍िल करें- Add Vitamin C in Diet

फूड इंटॉलेरेंस की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन-सी का सेवन करें। व‍िटाम‍िन-सी की मदद से शरीर के व‍िषाक्‍त पदार्थों को शरीर से बाहर न‍िकालने में मदद म‍िलती है। आप कीवी, स्‍ट्रॉबेरी और संतरे का सेवन कर सकते हैं।    

4. अदरक का टुकड़ा चबाएं- Eat Ginger  

फूड इंटॉलेरेंस और फूड एलर्जी होने पर अदरक के टुकड़े का सेवन करें। अदरक के टुकड़े में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण पाए जाते हैं। अदरक की मदद से जी म‍िचलाना, इंडाइजेशन और डायर‍िया जैसी समस्‍याएं दूर होती है। आप द‍िन में 2 से 3 बार अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी होती है कुछ चीजों को पचाने में परेशानी? एक्सपर्ट से जानें फूड इंटॉलेरेंस को कम करने के तरीके    

5. ग्रीन टी प‍िएं- Drink Green Tea

फूड इंटॉलेरेंस की समस्‍या को कम करने के ल‍िए ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी से फूड एलर्जी की समस्‍या दूर होती है। ग्रीन टी गट हेल्‍थ को इंप्रूव करने में भी मदद करती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ग्रीन टी का सेवन द‍िन में 2 बार कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

दांतों की समस्याओं के लिए असरदार हैं ये 2 घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer