
खुद को फिट रखने का सिर्फ पुरूषों का ही नहीं होता, महिलाओं को भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। घर और ऑफिस के काम के चक्कर में अक्सर महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। जबकि किसी भी फैमिली के लिए उस घर की महिला का फिट होना बहुत जरूरी है, क्यों कि वह परिवार की रीढ़ होती है। ये लेख उन महिलाओं के लिए है जो खुद की फिटनेस का ध्यान नहीं रख पाती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को कैसे फिट रखा जाए, इसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक के बीच में 10 ऐसी बाते हैं जिसे हर महिला को करना चाहिए। वो 10 काम आप इस लेख से जान सकती हैं।
खुद को कैसे रखें फिट और फाइन
1- सुबह बिस्तर से उठते ही एक गिलास गुनगुने नींबू पानी पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और आपका पाचनतंत्र सही रहता है।
2- दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करें। स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता करने से एनर्जी मिलती है, जो पूरे दिन बरकरार रहती है।
3- अगर आप कामकाजी हैं, लेकिन लंच बाक्स लेकर नहीं जाती हैं तो लंच के समय बहुत तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इसके स्थान पर अंकुरित अनाज, मौसमी फलों, लईया, चना आदि का सेवन करें।
4- चाहे आप घर पर रहती हों या कामकाजी हों, बहुत ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह ही होता है।
5- कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे सुबह पेट भरकर खाना खा लेती हैं फिर शाम को भी यही प्रक्रिया दोहराती हैं। दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ खाती रहें। इससे आपके शरीर में फैट नहीं जमा हो पाता है। साथ ही आप ऊर्जावान बनी रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: बिजी होने के कारण नहीं लगता वर्कआउट में मन, तो अपनाएं ये 5 तरीके
6- दिनभर में सात-आठ गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।
7- सुबह और शाम थोड़ी देर टहलना सेहत के लिए बहुत सही रहता है।
8- जहां तक संभव हो लिफ्ट का प्रयोग करने की बजाय सीढि़यों का प्रयोग करें। इससे भी अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: फिटनेस के ये 12 नियम आपकी बॉडी को रखेंगे फिट और स्ट्रॉन्ग
9- हाइजीन का विशेष ध्यान देना चाहिए। साफ-सुथरे कपड़े पहनें और संवेदनशील अंगों की साफ-सफाई का जरूर ध्यान दें। इससे बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
10- रोजाना एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। योगा भी कर सकती हैं। ऐसा करने से आप फिजिकली और मेंटली फिट रहेंगी। ये काम आप सुबह और शाम दोनों कर सकती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version