अगर आप रेगुलर जिम जाते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको पता होगा कि एक्सरसाइज के बाद आराम करना कितना जरूरी है। लगातार एक्सरसाइज के बाद जब आप आराम करते हैं, तो आपकी मसल्स को रिकवर होने का समय मिला जाता है। दरअसल एक्सरसाइज के दौरान आपके शरीर की सभी गतिविधियां बहुत तेज हो जाती हैं। इस दौरान आप सांस ज्यादा तेज लेते हैं, ताकि ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ सके। इसके अलावा आपका शरीर खून की गति (Blood Circulation) को तेज कर देता है, ताकि शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंच सके और शरीर फैट को एनर्जी में तेजी से बदल पाए। ऐसे में एक्सरसाइज के बाद जब आप आराम शुरू करते हैं, तो ये सभी प्रक्रियाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगती हैं और आपका शरीर एनर्जी को वापस स्टोर कर लेता है।
क्यों जरूरी है आराम करना?
अगर आप घंटों की एक्सरसाइज के बाद आराम करने के बजाय काम में जुटे रहते हैं, तो आपकी मांसपेशियों को रिकवर करने का समय नहीं मिलता है। इसके कारण आपके शरीर में मांसपेशियों का तनाव बढ़ता जाता है और आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- मांसपेशियां चोटिल होना, मांसपेशियों में खिंचाव, टिशूज का फट जाना आदि। इसलिए आपके लिए रेस्ट करना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स सप्ताह में 1-2 दिन रेस्ट की सलाह देते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या बीमारी में आपको एक्सरसाइज करना चाहिए? जानें अस्वस्थ होने पर एक्सरसाइज करते समय जरूरी सावधानियां
एक्सरसाइज के बाद करें ध्यान रखें ये बातें
एक्सरसाइज के बाद शरीर को आराम देने और दर्द को दूर भगाने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं, जिनसे आपकी बॉडी अच्छी तरह रिकवर होगी।
- अच्छी मात्रा में प्रोटीन वाले आहार खाएं, जिससे मसल्स को दोबारा रिचार्ज किया जा सके।
- एक्सरसाइज के दौरान पसीना बहुत आता है, जिसके कारण शरीर में मिनरल्स और पानी की कमी हो सकती है। इसलिए आप दिनभर पानी पीते रहें। एक दिन में आपके लिए 8-10 ग्लास पानी पीना बहुत जरूरी है।
- एक्सरसाइज के बाद 1/2 घंटे के बाद गुनगुने पानी से नहाने से भी शरीर का दर्द और थकान दूर हो जाते हैं।
- रेगुलर जिम जाने वाले लोगों की बॉडी रिकवरी के लिए सबसे जरूरी चीज है नींद। इसलिए रोजाना कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूर लें।
- अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे, तो वर्कआउट करने के बावजूद आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियां हो सकती हैं।
एक्सरसाइज के बाद दर्द दूर करने के उपाय
एक्सरसाइज के बाद अगर आपके शरीर में दर्द होता है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप निम्न उपाय अपना सकते हैं-
- जिस हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है, उस हिस्से को हल्के हाथों से मसाज करें।
- दर्द वाले हिस्से पर बर्फ रगड़ें, इससे उस जगह की मांसपेशियां तेजी से रिकवर होंगी और आपका दर्द कुछ कम हो जाएगा।
- अगर वर्कआउट के बाद आपको जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो एक बार उस हिस्से को इतना स्ट्रेच करें, जितना आप कर सकते हैं। इसके बाद पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें।
- आपको अपनी क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करना चाहिए। ओवर ट्रेनिंग हमेशा शारीरिक परेशानियों का कारण बनती है।
Read more articles on Exercise Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version