बच्‍चों में भी बढ़ रही है हाई कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या, एक्सपर्ट से जानें इससे बचने के तरीके

आजकल खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के चलते बच्चों को भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लगी है। चलिए जानते हैं बच्चों को इससे कैसे बचाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्‍चों में भी बढ़ रही है हाई कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या, एक्सपर्ट से जानें इससे बचने के तरीके

कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। आजकल खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के चलते बच्चों को भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लगी है। इससे उनमें अन्य शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। हाल ही में फिटनेस एक्सपर्ट रेयान फर्मांडो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बच्चों को कोलेस्ट्रॉल से बचाने की कुछ टिप्स शेयर की है। 

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉस 

पूरे दिन मोबाइल, लैपटॉप और स्क्रीन के सामने समय बिताने की वजह से बच्चों में फीजिकल एक्टीविटीज बहुत कम हो गई है, जिस कारण वे मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिसटन के शोधकर्ताओं द्वारा एक स्चडी की गई, जिसमें 11 साल से लेकर 24 साल तक 712 बच्चों के कोलेस्ट्रॉल की निगरानी की गई। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ryan Fernando (@ryan_nutrition_coach)

बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण 

  • बच्चों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • बच्चों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों की कमी को माना जाता है। 
  • डायबिटीज या फिर एस्लेथेरेक्लेरोसिस को भी बच्चों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह माना जाता है। 
  • बच्चे आमतौर पर जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने के शौकीन होते हैं, जिससे उनमें मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। 
  • कुछ मामलों में अनुवांशिक कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में जिम्मेदार हो सकते हैं। 

बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल से कैसे बचाएं? 

  • बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाने के लिए आपको उन्हें शुरुआत से ही किसी स्पोर्ट्स जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन या फिर बास्केट बॉल आदि जैसी एक्टिविटी में डाल देना चाहिए। 
  • बच्चों को खाना खाने के बाद वॉक पर जरूर लेकर जाएं। इससे उनकी शरीर में फैट जमा नहीं होता है और खाना भी आसानी से पच जाता है। 
  • बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाने के लिए आपको उनके स्क्रीन टाइम को करना बेहद जरूरी है। 
  • इसके लिए बच्चों को जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूर रखें साथ ही फल और हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा कराएं। 

 

 

 

Read Next

हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट द्वारा बताया गया 3R's

Disclaimer