मीठा खाने के शौकीन है तो आपने रस मलाई तो बहुत बार खाई होगी। पर क्या आपने आटे की रसमलाई खायी है कभी। छेने की रसमलाई की जगह आज हम आपको आटे की रस मलाई बनाने का तरीका बता रहे है। वैसे तो रस मलाई बंगाली मिठाई होती है जो छेने से बनाई जाती है पर इसे आसानी से घर पर आटे से भी बनाया जा सकता है।
बनाने का तरीका
- 250 ग्राम आटा
- 1 बड़ा चम्मच घी ,
- 50 ग्राम पिसी शक्कर ,
- 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर
- 1 छोटी कटोरी बारीक कटी मेवा
- 2 लीटर फूल क्रीम दूध
- 2 टेबल स्पून शक्कर
- केसर के धागे
- 1 चम्मच बादाम पिस्ता कतरन , बादाम 8-10
बनाने की विधि
- आटे को घी में गुलाबी होने तक भूनें। उसके बाद उसमें शक्कर और 1 गिलास पानी डालकर गाढ़ा हलवा तैयार करें।
- दूध को शक्कर और केसर के धागे डालकर आधा रहने तक उबालें। इसे ठंडा होने दें।
- एक बड़ा चम्मच हलवा लेकर हथेली पर फैलाएं और इसके अंदर एक चम्मच मेवा रखकर चारों ओर से बंद करके हाथ से हल्का-सा चपटा करें।
- गरम तवे पर एक चम्मच घी लगाकर दोनों ओर सुनहरा होने तक सेकें। इन्हें गरम-गरम ही तैयार रबड़ी में डालें। ऊपर से पिस्ता कतरन और बादाम से सजाकर सर्व करें।
रसमलाई के दूध में अपनी पसंद के अनुसार मेवा कम या ज्यादा कर सकते हैं। यानि जो मेवा आपको पसंद हो उसे डाल दीजिये और जो ना पसंद हो उसे हटा दीजिये।
Read Next
चीज कचौरी बनाने की रेसिपी
Disclaimer