आलू व दाल की कचौरी तो आपने कई बार खायी होगी, पर क्या आपने कभी चीज की कचौरी ट्राई की है। अगर नहीं तो आज ही घर पर चीज और पनीर से भरी कचौरियां बनाएं। आपके बच्चों को ये जरूर पंसद आएगी। साथ ही बाकी लोगों को भी जरूर पंसद आएगी। घर पर चीज भरी कचौरी बनाने की रेसिपी जानें।
बनाने के लिए सामग्री
- 250 ग्राम मैदा
- 60 ग्राम तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 अजवायन
- थोड़ा सा बेकिंग सोडा
- भरावन के विए
- पनीर - 75 ग्राम
- मोजेरीला चीज - 75 ग्राम
- 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- हरा धनिया 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अमचूर पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- 1 हरी मिर्च
- अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक स्वादानुसार
टॉप स्टोरीज़
बनाने की विधि
- मैदा, नमक, बेकिंग सोडा, अजवाइन और तेल को आपस में मिलाकर पानी से टाइट आटा गूंथ लें। आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख लें। ताकि वह फूल कर सेट हो जाए, जब तक आटा सेट होता है तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिए।
- कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें, अब इसमे बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी शिमला मिर्च, नमक, छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डालकर धीमी आंच पर पका लीजिए। पकने के बाद इसमे कसा हुआ पनीर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं स्टफिंग बनकर तैयार है।
- स्टफिंग के ठंडा होने पर इसमें कसा हुआ चीज और हरी धनिया भी मिला लें। अब स्टफिंग पूरी तरह से तैयार है।
- अब इस आटे लोई बनाकर इसको कटोरी जैसा आकार दें और उसमें स्टफिंग को भर दें। इस तरह सारी कचौरी को भर लें और तेल में तलें। कचौरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। गरमा गरम चीज कचौरी बनकर तैयार है।
कचौरी को भरते समय स्टफिंग को अच्छी तरह आटे से बन्द करें। बेलते समय कचौरी को बहुत हल्के दबाव से बेले और थोड़ा मोटा ही रखें।
Image Source-Getty
Read More Article on Healthy Recipe in Hindi
Disclaimer