Tips To Make Hair Hair Black Naturally: सफेद बालों की समस्या से इन दिनों हम में से ज्यादातर लोग परेशान हैं। उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होना आम बात है। लेकिन वर्तमान समय में खराब खानपान और जीवनशैली ठीक न होने की वजह से हम में से ज्यादातर लोग कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि बाल सफेद होने की समस्या अनुवांशिकी, दवाओं के अधिक सेवन और किसी अन्य मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकती है। सफेद बालों को काला करने के लिए लोग महंदी और डाई का प्रयोग करते हैं। जिससे कुछ समय के लिए तो सफेद बाल दिखना कम हो जाते हैं, लेकिन जैसे-जैसे इनका असर खत्म होने लगता है सफेद बाल फिर से नजर आने लगते हैं।
अब सवाल यह उठता है कि सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? ऐसे कई घरेलू उपाय मौजूद हैं, जिनकी मदद आप सफेद बालों की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। यहां तक कि कुछ सरल टिप्स काले बाल पाने में आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ नैचुरली काले बाल पाने के लिए 5 आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं।
सफेद बालों को काला करने के नेचुरल उपाय- Natural Remedies To Make Hair Black In Hindi
1. संतुलित आहार लें
सफेद बालों की समस्या एक बड़ा कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना भी है। इसलिए आपको ऐसे फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने सफेद बालों की समस्या हमेशा के लिए जड़ से खत्म हो सकती है।
इसे भी पढें: बालों में नारियल तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें कैसे लगाएं
2. आंवला हेयर पैक
बालों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आंवला एक कारगर औषधि है। विटामिन सी, एंटीऑक्सींड्स और कई अन्य जरूर पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह बालों को नैचुरली काला बाने में मदद करता है। आपको बस आंवला को पीसकर एक महीन पेस्ट बनाना है। आप इसमें कोई भी तेल जैसे नारियल, बादाम, सरसों का तेल मिलाकर स्कैल्प से लेकर स्प्लिट एंड्स तक लगा सकते हैं। इससे जल्द बाल काले करने में मदद मिलेगी। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।
3. तेल लगाएं
अगर आप नारियल तेल, सरसों, बादाम या अरंडी के तेल में नींबू का रस, मेहंदी की पत्तियां या एलोवेरा मिलाकर लगाते हैं, तो इससे भी बालों को नेचुरल काला बनाने में काफी मदद मिल सकती है। आपको नियमित रूप से इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाना चाहिए।
इसे भी पढें: सफेद बालों को काला करने में मदद करेंगे 5 तेल, जानें लगाने का तरीका
4. प्याज का रस लगाएं
प्याज पोषक तत्वों से भरपूर होती है, साथ ही इसमें बालों के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिससे यह बालों की समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह बालों को नेचुरल काला बनाने में भी मदद करती है। आप सप्ताह में 2-3 बार प्याज का रस बालों में लगा सकते हैं या फिर प्याज के रस में नारियल या सरसों का तेल, आंवला, नींबू आदि भी मिलाकर लगा सकते हैं।
इन आसान घरेलू उपायों की मदद से आप बालों को आसानी से काला कर सकते हैं। आपको बस नियमित रूप से इन टिप्स को फॉलो करना है।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version