Tips to Increase Metabolism in Monsoon: खाने को शरीर में एनर्जी के फॉर्म में बदलने की प्रक्रिया को ही हम मेटाबॉलिज्म के नाम से जानते हैं। भोजन पचाने के लिए, हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए, ब्लड सर्कुलेशन जैसे कई जरूरी शारीरिक कामों के लिए मेटाबॉलिज्म का अच्छा होना जरूरी है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल का बुरा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। समय पर न सोना, हेल्दी डाइट का सेवन न करना, एक्सरसाइज न करने जैसी आदतें मेटाबॉलिज्म को धीमा बना देती हैं। अगर शरीर में मेटाबॉलिज्म रेट ठीक नहीं होगा, तो हर समय दर्द, डिप्रेशन, मांसपेशियों में कमजोरी, हाई कोलेस्ट्रॉल, थकान, कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसा माना जाता है कि मानसून के दिनों में मेटाबॉलिज्म के खराब होने की आशंका ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम एक्सरसाइज कम कर देते हैं, हेल्दी डाइट का सेवन नहीं करते और नियम बिगड़ जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं 5 आसान टिप्स। इन टिप्स की मदद से मानसून के दिनों में मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. रोज एक्सरसाइज करें- Exercise Regularly
मानसून के दिनों में लोग शारीरिक गतिविधि पर कम ध्यान देते हैं और यही कारण है कि मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। एक्टिव रहने के लिए रोज एक्सरसाइज करें, वॉक पर जाएं। मानसून में बाहर जाकर एक्सरसाइज नहीं कर सकते, तो घर पर ही योग करें। मानसून के दिनों में ज्यादातर लोग घर में रहते हैं। ऐसे में आप घर की सीढ़ियों पर व्यायाम भी कर सकते हैं। सीढ़ी चढ़ना-उतरना भी एक अच्छा व्यायाम है।
2. नींद पूरी करें- Complete Your Sleep Cycle
मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के लिए पर्याप्त नींद लें। मानसून के दिनों में कई लोगों की स्लीप साइकिल प्रभावित हो जाती है। लेकिन इस स्थिति से आप बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाएंगे और इम्यूनिटी भी नहीं बढ़ेगी। मानसून में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।
3. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाली चीजें खाएं- Consume Metabolism Boosting Foods
मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी डाइट की मदद ले सकते हैं। अपनी डाइट में अदरक, दालचीनी, होल ग्रेन्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि को शामिल करें। इसके अलावा मानसून में मिलने वाले कॉर्न का सेवन भी फायदेमंद होता है। कॉर्न में पोटेशियम, कार्ब्स, विटामिन-सी, फोलेट, विटामिन-ए और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
4. मीठी चीजों से परहेज करें- Avoid Sweets in Monsoon
अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म रेट धीमा हो जाता है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। मानसून में चीनी खाने से इम्यूनिटी भी कमजोर होती है क्योंकि चीनी का ज्यादा सेवन करने से विटामिन-सी को एब्सॉर्ब करने की क्षमता कम होती है और सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में इन 5 किचन इंग्रीडिएंट्स का जरूर करें सेवन, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मिलेगी मदद
5. शरीर को हाइड्रेट रखें- Stay Hydrated in Monsoon
मानसून में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करें। मानसून में नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की उच्च मात्रा होती है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखेगा। इसके अलावा नींबू के रस और गुनगुने पानी का सेवन भी कर सकते हैं। नींबू में विटामिन-सी से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाने की प्रक्रिया धीमी होती है इसलिए सब्र करने की जरूरत होगी। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या या बीमारी होने पर आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version