बालों को लंबा और घना बनाने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय

Thick and Long Hair: अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय


Tips for Thick and Long Hair: महिला हो या पुरुष, सभी घने और खूबसूरत बाल चाहते हैं। खासकर, लंबे, घने बाल महिलाओं की खूबसूरती में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को बाल झड़ने, हेयर लॉस का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से बाल पतले होने लगते हैं और ये पूरे लुक को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में अकसर लोग अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए शैंपू, कंडीशनर या फिर हेयर मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। वहीं, कई लोग नैचुरल तरीके से बालों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपने बालों को प्राकृतिक तरीके से लंबे और घने बनाना चाहते हैं, तो कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं बालों को लंबा और घना बनाने के लिए उपाय (Balo ko Lamba aur Ghana Karne ke Liye Gharelu Upay)-

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए उपाय- How to Make Hair Thicker and Longer in Hindi

1. अंडा

अंडा सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन अधिक होता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं, साथ ही बाल लंबे और घने भी बनते हैं। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप दो अंडे लें। इन्हें अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। आप बालों को धोने के लिए माइल्ड शैंपू का यूज कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए फायदेमंद है मेहंदी, इस तरह करें प्रयोग

2.ऑलिव ऑयल

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का भी यूज किया जा सकता है। दरअसल, ऑलिव ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ऑलिव ऑयल बालों को मॉइश्चराइज करता है। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है, बाल मजबूत बनते हैं और टूटने से बच सकते हैं। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल में शहद मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। इससे बालों में चमक आएगी, बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। 

3. एवोकाडो

अंडे की तरह ही एवोकाडो भी सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो में विटामिन ई पाया जाता है। इससे बालों को नमी मिलती है, बालों की चमक भी वापस लौटने लगती है। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप एवोकाडो हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए आप एवोकाडो लें। इसका पेस्ट बनाएं और ऑलिव ऑयल मिलाएं। आप आधे घंटे बाद अपने बालों को धो सकते हैं। 

4. कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में विटामिन ई और फैटी एसिड होता है। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। कैस्टर ऑयल बालों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों को लंबा और घना बनाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

coconut oil for hair growth

5. नारियल का तेल 

नारियल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इससे बालों में चमक बढ़ती है, बाल लंबे और घने बन सकते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों का विकास तेजी से होने में मदद मिलेगी

6. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों को लंबा और घना बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। एलोवेरा से बालों के रोम मजबूत बनते हैं और बालों का विकास भी तेज होता है। अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं।

Read Next

सरसों के तेल से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेंगे लंबे-घने बाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version