महिलाओं के बालों की ग्रोथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती है। लंबे, खूबसूरत और घने बालों से महिला की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन यदि इनकी ग्रोथ बेहद कम होती है, तो महिलाएं अधिकतर केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। जिससे बालों पर फायदे दिखने की अपेक्षा उनके नुकसान दिखने लगते हैं। महिलाओं को बालों पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की अपेक्षा प्राकृतिक चीजों का ही सेवन करना चाहिए। इसके लिए सदियों से बालों को लिए फायदेमंद मानी जानी वाली मेहंदी का उपयोग किया जा सकता है। चलिए जानते हैं बालों की ग्रोथ के लिए मेहंदी को उपयोग किस तरह से किया जाना चाहिए।
बालों की ग्रोथ के लिए मेहंदी के फायदे
- स्कैल्प की हेल्थ में सुधार करने में सहायक
- ऑयल प्रोडक्शन और पीएच लेवल को संतुलित बनाने में मददगार
- बालों के झड़ने की समस्या को रोकना
- बालों को करें रिपेयर
- बालों को दे मजबूती
- बालों को करें कंडीशनर
इसे भी पढ़ें : बालों पर देर तक मेहंदी लगाए रखने से फायदे के बजाय हो सकते हैं नुकसान, जानें इनके बारे में
बालों की ग्रोथ के लिए मेहंदी का इस्तेमाल कैसे करें
आंवला पाउडर और मेहंदी
आंवला में विटामिन सी, आयरन और कैरोटीन तत्व अधिक पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। इससे बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।
पैक बनाने के लिए जरूरी साम्रगी
- ½ कप मेहंदी पाउडर
- 2 चम्मच आंवला पाउडर
- ¼ कम गर्म पानी
- ग्लव्स
- ब्रश
- शॉवर कैप
पैक बनाने की विधि
- मेहंदी को गर्म पानी में तब तक मिलाएं जब तक कि वो गाढ़ा और चिकना न हो जाए।
- मेहंदी के मिश्रण को लगभग 10 घंटे के लिए अलग रख दें, इससे मेहंदी का रंग बेहतर हो जाता है। यदि आपको बालों पर मेहंदी का रंग अधिक नहीं चाहिए, तो आप इसको तुरंत भी बालों में लगा सकते हैं।
- मेंहदी में आंवले का पाउडर मिलाएं और कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- ग्लव्स को हाथों में पहनकर ब्रश की सहायता से मेहंदी बालों में लगाएं।
- बालों को मेहंदी से पूरी तरह से कवर कर लें और दो घंटे तक लगा रहने दें।
- फिर बालों को शैंपू से धो लें और बालों को सूखने दें।
एलोवेरा और हिना
बालों की ग्रोथ के लिए एलोवेरा और मेहंदी का प्रयोग किया जा सकता है। ये बालों को कंडीशन करने में मदद करता है और उन्हें टूटने से बचाता है।
इसके लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप हिना
- ½ एलोवेरा
- नारियल तेल
इसे भी पढ़ें : Mehndi for Hair: बालों में मेहंदी कब और कैसे लगाएं? जानें सही तरीका
पैक बनाने की विधि
- एलोवेरा जेल और मेहंदी की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक साथ पीस लें।
- कुछ देर के लिए मिश्रण को अलग रख दें।
- ब्रश की सहायता से बालों पर पूरा मिश्रण लगा लें।
- मेंहदी को बालों पर पूरी तरह से लगा लें।
- फिर शॉवर कैप पहन लें और दो घंटे के लिए बालों को ऐसे ही रहने दें।
- फिर बालों को शैंपू से धो लें।
कोकोनट मिल्क और मेहंदी
मेहंदी और नारियल दूध का पैक डीप कंडीशनिंग का काम करता है। ये न केवल बालों के विकास के लिए सहायक होता है और बालों को टूटने से भी बचाता है।
पैक बनाने के लिए क्या चाहिए-
- 2/3 कप मेहंदी पाउडर
- 1 कप कोकोनट मिल्क
- 4 बड़े चम्मच कोकोनट ऑयल
पैक बनाने की विधि
- एक कटोरी में मेंहदी पाउडर और कोकोनट मिल्क को अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण को लगभग 12 घंटे के लिए रख दें ताकि कलर आ जाए।
- 12 घंटे बाद मिश्रण में कोकोनट ऑयल मिलाएं।
- इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह लगा लें।
- मेंहदी को दो घंटे के लिए लगा रहने दें।
- फिर शैंपू से धोकर बालों को सुखा लें।