आपका मेकअप ब्रश बन सकता है चेहरे पर पिंपल्स का कारण, इस तरह करें इसकी सफाई

Skin Care Tips: कई लोगों को चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलते हैं। पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती न बिगाड़े इसके लिए वो कई तरह की चीजें ट्राई करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आपका मेकअप ब्रश बन सकता है चेहरे पर पिंपल्स का कारण, इस तरह करें इसकी सफाई


Makeup Brush Mistakes: सुबह आंख खुलते ही प्यारे, सुदंर से चेहरे पर एक पिंपल। रात को सोने से पहले तो नहीं था, तो अचानक कहां से आ गया। अब मैं कॉलेज कैसे जाउंगी, कोई देखेगा तो क्या कहेगा। चेहरे पर जब पिंपल्स निकलते हैं, तो मन में ऐसे कुछ सवाल आपके भी आते होंगे। पिंपल्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती हैं। कुछ लोग फेस वॉश, क्रीम, टोनर और बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खें अपनाते हैं। 

लेकिन बार-बार पिंपल्स हो क्यों रहे हैं इसके बारे में कोई नहीं सोचता। जो लोग सोचते भी हैं, तो उन्हें लगता है कि पिंपल्स का कारण जंक फूड, पानी और कॉफी हो सकती है। लेकिन जरा रुकिए और एक बार सोचिए कहीं चेहरे पर पिंपल्स निकलने की वजह आपका मेकअप ब्रश तो नहीं है। चेहरे को खूबसूरत बनाने वाला मेकअप ब्रश पिंपल्स का कारण हो सकता है आइए जानते हैं कैसे

Pimple-on-face

मेकअप ब्रश के कारण हो सकते हैं पिंपल्स

मेकअप लगाने के दौरान जब चेहरे पर गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है, तो चेहरे पर पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्या होती है। कई बार लोग अपने मेकअप ब्रश को यू हीं खुले में रख देते हैं और ऐसे ही इस्तेमाल कर लेते हैं। बिना धुले मेकअप ब्रश के कारण बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जो स्किन पर पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। दिल्ली में अपना ब्यूटी सैलून चलाने वाली मेकअप आर्टिस्ट माही का कहना है कि गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। जिसके कारण स्किन पर लाल रंग के निशान उभर कर आते हैं। माही का कहना है कि सप्ताह में कम से कम 2 बार मेकअप ब्रश की सफाई जरूर करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः नैचुरल परफ्यूम की तरह यूज कर सकते हैं ये 4 एसेंशियल ऑयल

चेहरे को पिंपल्स से बचाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

चेहरे पर मेकअप से संबंधित चीजों के कारण पिंपल्स की समस्या न हो इसके लिए सप्ताह में दो बार ब्रश, ब्यूटी ब्लैंडर और स्किन पैड को साफ जरूर करें।  इसे साफ करने के लिए लिक्विड क्‍लींजर या बाजार में मिलने वाले अन्य क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कई बार लोग आई लाइनर, लिपस्टिक और आईशैडो लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। इन चीजों के लिए इस्तेमाल वाले ब्रश काफी पतले और सॉफ्ट होते हैं। अगर उन्हें ज्यादा बार धोया जाए, तो ये खराब हो सकते हैं। इसलिए इसे पानी से धोने की बजाय कॉटन और कपड़े से साफ करें।

इसे भी पढ़ेंः गंजापन खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें धतूरे का तेल, जानें फायदा

मेकअप के दौरान कई लोग चेहरे पर स्प्रे बॉटल का इस्तेमाल करते हैं। कई बार स्प्रे बॉटल में 10 से 15 दिनों तक पानी भरा रहता है, लोग पानी को बदलते नहीं है। इस कारण पानी में बैक्टीरिया और जर्म पैदा हो जाते हैं। जमे हुए पानी का चेहरे पर इस्तेमाल करने की वजह से भी पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो सकती है। इसलिए पानी को हर दूसरे दिन बदलें।

 

Read Next

त्वचा के दाग-धब्बे और पिंपल्स दूर करने के लिए लगाएं करी पत्ता और नींबू का फेस पैक

Disclaimer