एक दूसरे को गिफ्ट देकर लड़का लड़की अपना प्यार जाहिर करते हैं। हालांकि गिफ्ट देने से यह भी जाहिर होता है कि लड़का लड़की एक-दूसरे की कितनी परवाह करते हैं। लेकिन रिलेशनशिप मे पार्टनर्स इस कशमकश में होते हैं कि एक दूसरे को क्या गिफ्ट दिया जाए। खासकर गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए यह सरप्राइज देने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देना चाहती हैं पर उन्हें समझ नहीं आता कि वे अपनी बॉयफ्रेंड को क्या गिफ्ट दें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्लफ्रेंड अपनी बॉयफ्रेंड को क्या गिफ्ट दे सकती हैं। इसके लिए आईबीएस हॉस्पिटल दिल्ली की मैरिज काउंसलर शिवानी मिस्री साधो (Marriage मounselor Shivani Misri Sadhoo) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - फोटो फ्रेम और घड़ी
अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहते हैं तो फोटो फ्रेम और घड़ी से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता। बता दे कि अक्सर लड़कों को एक्सेसरीज गिफ्ट काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आजकल मार्केट में तरह-तरह की स्टाइलिश वॉच और रंग बिरंगे फोटो फ्रेम मौजूद हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड अपने प्यार को घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं। वही गर्लफ्रेंड फोटो फ्रेम में अपनी और अपने साथी की फोटो लगाकर भी गिफ्ट कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2 - कपड़े और वॉलेट
कपड़े और वॉलेट गिफ्ट करना भी एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि लड़के अक्सर अपने लिए कपड़े कम खरीदते हैं। या वे अकेले शॉपिंग करने में हिचकते हैं। ऐसे में लड़की गिफ्ट के तौर पर लड़कों को टी शर्ट या शर्ट गिफ्ट कर सकती हैं। इससे अलग वॉलेट भी गिफ्ट करने के लिए अच्छा विकल्प है। लड़के अपना वॉलेट जल्दी नहीं बदलते। ऐसे में बॉयफ्रेंड को गिफ्ट करना लड़कों के लिए यादगार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- एक-तरफा प्यार को दो-तरफा कैसे बनाएं? रिलेशनशिप काउंसलर से जानें आसान तरीके
3 - कार्ड होल्डर और ग्रुमिंग किट
बता दें कि कार्ड होल्डर लड़कों के लिए जरूरी सामान में से एक है। ऐसे में अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को कार्ड होल्डर गिफ्ट करते हैं तो वह अपनी जरूरी चीजें जैसे एटीएम, क्रेडिट कार्ड, विजिटिंग कार्ड आदि उसमें रख सकता है और जब भी वह कार्ड उसकी जरूरत पड़ेगी तो वे उस कार्ड होल्डर को देखकर आपको याद भी करेगा। इससे अलग ग्रूमिंग किट लड़कों के लिए भी जरूरी सामान में से एक है। ग्रुमिंग किट में आप मॉइस्चराइजर, फेस वॉश आदि को रख सकते हैं।
4 - डायरी और मोबाइल एक्सेसरीज
लड़कियां लड़कों का मोबाइल एक्सेसरीज भी दे सकते हैं। लड़कों को हेडफोंस, मोबाइल कवर, फोन होल्डर आदि का बेहद शौक होता है। ऐसे में लड़कों के लिए ये बेहद स्पेशल गिफ्ट ले सकता है। इससे अलग पर्सनल डायरी भी गिफ्ट करना लड़की के लिए एक अच्छा विकल्प है। ऐसे पर्सनल डायरी के माध्यम से लड़का जरूरी चीजों को डायरी में लिख सकता है।
इसे भी पढ़ें- नए रिलेशनशिप के बाद पार्टनर से फोन पर क्या बात करें? जानें 10 टिप्स जो ऐसे मौके पर आएंगी काम
5 - केक करें गिफ्ट
लड़की को अगर गिफ्ट देना है तो ऐसे में आप केक का चुनाव भी कर सकते हैं। आप उसके पसंदीदा फ्लेवर का केक बनवाएं और उसमें प्यारा सा मैसेज लिखकर लड़के को गिफ्ट करें। ऐसा करने से लड़का खुद को स्पेशल फील करेगा। आप चाहे तो लड़के के साथ मिलकर इस केक को कट कर सकते हैं और उस पल को बहुत स्पेशल बना सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ ऐसे गिफ्ट दे सकती हैं, जिससे लड़का उन गिफ्ट्स को देखकर हर वक्त याद कर सके। ऊपर बताए गए टिप्स लड़कियों के बेहद काम आ सकते हैं।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read More Articles on relationship in hindi