घर के अंदर कपड़े सुखाने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी

 विशेषज्ञों के अनुसार घरों के अंदर कपडे सुखाने से नमी बढ़ जाती है जिससे मोल्ड्स के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है, जिस के कारण स्पोर्स (बीजाणु) बढ़ जाते है।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर के अंदर कपड़े सुखाने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी


अगर आप भी घर के अंदर कपड़े सुखाते हैं तो ये लेख आपके लिए है। विशेषज्ञों के अनुसार घरों के अंदर कपडे सुखाने से नमी बढ़ जाती है जिससे मोल्ड्स के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है, जिस के कारण स्पोर्स (बीजाणु) बढ़ जाते है। यह स्पोर्स हमे दिखाई नहीं देते और एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियां बढ़ाते है। बच्चों और बूढ़ो को इससे ज़्यादा खतरा है क्यूंकि उनका इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है।

स्वास्थ्य के लिए बेहतर है खाने से पहले नहाना

 

वैज्ञानिकों ने इस मुद्दे के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि कपड़ो को घर के बाहर या किसी हवादार कमरे में सुखाना चाहिए, इसके अलावा आप छत पर भी सुखा सकते हैं। इससे घर में मोल्ड्स विकसित नहीं होंगे।

 

शोधकर्ताओं ने बताया है कि घर के अंदर कपडे सुखाने से एस्पेर्गिल्लस फ्यूमिगेटस नाम की फंगस विकसित होती है जिससे फेफड़ो से जुडी बीमारियां बढ़ती है। वैसे तो यह पूरे साल बढ़ते है लेकिन यह बारिश के मौसम में ज़्यादा तेज़ी से बढ़ता है। अस्थमा के मरीज़ों को इसके कारण अटैक पड़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती है।

 

मोल्ड्स नमी वाली जगहों पर ज़्यादा पाए जाते है। यह आपके किचन और बाथरूम में भी हो सकते है। खिड़कियों को खुला रख कर या एग्जॉस्ट का इस्तेमाल कर इनका बढ़ना कम किया जा सकता है। पानी, विनेगर और साबुन का घोल बना कर सफाई करने से मोल्ड्स को हटाया जा सकता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी खतरा हो सकता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Healthy Living In Hindi 

 

 

 

Read Next

स्वास्थ्य के लिए बेहतर है खाने से पहले नहाना

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version