यह बात तो आप सब जानते होंगे कि ‘स्वास्थ्य सबसे कीमती धन है। इसलिए रोज अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।’ लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हमें उन गलतियों को सुधारना होगा, जो हम रोजमर्रा की जीवनशैली में करते हैं। इनमें से एक है खाने के बाद नहाना। शायद ही आप इस बात को जानते होंगे खाने के बाद नहाना हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है। आयुर्वेद में भी यह बात स्वीकार की गई है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने से पहले नहाना जरूरी है। इससे हम कई तरह की बीमारियों को दूर भगा सकते हैं।
पाचनशक्ति बेहतर होना
खाना खाने के बाद हमारा पेट सक्रिय मोड में होता है ताकि हमारा खाया हुआ खाना सही से पच सके। लेकिन खाने के तुरंत बाद नहाने से इसका असर हमारे पेट में पर पड़ता है। दरअसल नहाने के बाद हमारे शरीर का तापमान कम हो जाता है जो कि पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। यही नहीं रक्त प्रवाह को भी बाधित करता है। जबकि खाने के के बाद पाचन क्रिया में हमारे रक्त का भी अहम रोल होता है। यही कारण है कि यदि आप खाने के बाद नहाते हैं तो इससे खाना सही से पच नहीं पाता।
पेट का साफ रहना
आयुर्वेद में इस बात को महत्व दिया गया है कि आप चाहे नाश्ता करें या डिनर। दोनों ही बार खाने से पहले नहाने से आप नोटिस करेंगे कि न सिर्फ आपका पाचन तंत्र सही रहता है बल्कि इससे आपका पेट भी साफ रहता है यानी मल त्यागते हुए आपको सहज रहते हैं। किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होती।
शरीर का शुद्धिकरण
आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के पहले नहाने से यह शरीर का एक किस्म का शुद्धिकरण भी होता है। इससे आपका खाया हुआ तो पचता ही है साथ ही किसी तरह की बीमारी भी आपको नहीं चपेटती। इसके अलावा क्योंकि यह पेट को प्यूरीफाई करता है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि इस तरह की जीवनशैली से आप अपने शरीर का शुद्धिकरण कर रहे होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सेहत की दुश्मन हैं घर में मौजूद ये 5 आधुनिक चीजें!
फ्रेश और ऊर्जावान बनते हैं
खाने के पहले नहाने से आप अंदर से फ्रेश रहते हैं। साथ ही ऊर्जावान भी महसूस करते हैं। असल में नहाना हमारे शरीर को शुद्ध करना होता है और इसके बाद खाना खाने से आप आंतरिक रूप से ऊर्जावान होते हैं। साथ ही आप किसी भी तरह के काम करने में खुद को सक्षम महसूस करते हैं। खाने के पहले नहाने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं। ऐसे में नए-नए विचारों पर भी काम कर सकते हैं। अतः खाना खाने के पहले नहाना न भूलें।
खाने का भरपूर आनंद
हमें अंततः यह नहीं भूलना चाहिए कि खाना खाने के अपना मजा होता है। लेकिन अगर आप खाने के बाद नहाते हैं तो आप खाने को इंज्वाय नहीं कर पाते। इसके इतर खाना एक बोझ हो जाता है। जैसे तैसे खाया और उठकर चले गए। लेकिन अगर आप नहाने के बाद खाना खाते हैं तो आप अंदर से खुशी का अहसास करते हैं और अपने खाने का भी पूरा आनंद उठाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः आपकी हर बीमारियों का कारण है ये 3 परेशानियां
खाने के बाद नहाने का असर
नहाना और खाना दोनों अलग-अलग प्रक्रिया है। नहाने से हमारा शरीर ठंडा होता है जबकि खाने से हमारे शरीर की गर्माहट बढ़ती है। अतः यह समझने की कोशिश करें कि अगर आप खाने के बाद नहाते हैं तो शरीर यकायक गर्माहट से ठंड की ओर रुख करता है। इससे आपके शारीरिक तापमान को सामंजस्य बैठाने में समस्या होती है। सो, इस बात का ख्याल रखें कि खाने के तुरंत बाद नहाने न जाएं। खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक इंतजार करने के बाद ही नहाने जाएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Healthy Living Related Articles In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version