महिलाएं ये बातें पुरुषों से कभी नहीं करती शेयर!

बहुत से ऐसे पुरूष हैं जो कि वास्तव में यह जानना चाहते हैं कि महिलाएं में क्या चाहती हैं। ऐसा कौन सा गिफ्ट हो सकता है जो उन्हें आकर्षित करे या वो ऐसा क्या करें कि वो अपनी प्रेमिका का दिल जीत सकें।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं ये बातें पुरुषों से कभी नहीं करती शेयर!

अक्सर आपने यह बात किसी न किसी से सुनी होगी कि किसी भी महिला को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है उसे तो ऊपर वाला भी नहीं समझ पाया तो हम क्या चीज हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या महिलाओं को समझना वाकई इतना ज्यादा मुश्किल है? तो इसका जवाब है शायद नहीं। यह इसलिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि बहुत सी ऐसी बातें है जो महिलाएं पुरूषों को नहीं बतातीं। महिलाएं अपनी बातें इसलिए नहीं छुपाती कि वह डरती है बल्कि इसलिए कि वह इन बातों को सिर्फ खुद तक रखना पसंद करती है। और तो और महिलाओं के लिए वह समय गर्व का होता है जब उनकी बातों को कोई बिना कहे समझ जाये। आइए जानें वो बातें जो महिला पुरूषों को बताना पसंद नही करती।

इसे भी पढ़ें : शादी के कुछ सालों बाद क्यों एक जैसे लगने लगते हैं पति-पत्नी!

women

सर्वे में हुआ खुलासा

सोशल मीडिया वेबसाइट द्वारा सिंगल एवं कम्मिटेड महिलाओं पर हुए एक सर्वे के दौरान महिलाओं से पूछा गया- कि आप अपने ब्वायफ्रेंड से क्या छुपाती हैं? शुरूआत में तो कोई भी कुछ नही बोली। बहुत सारी महिलाएं अपने छुपे रहस्य बताने से घबरा रही थीं, जो सीधे इशारा कर रहा था कि बहुत कुछ है जो इस खामोशी के पीछे छुपा हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे कुछ बोल्ड तथा निडर महिलाओं के जवाब से सर्वे पोल में एक बहुत ही तेज बढ़ोत्तरी हुई।

आदतें

लड़कियों की कुछ आदतें होती हैं जो वह लड़को को बताना पसंद नही करतीं जैसे उन्हें काक्रोच से डर लगता है लेकिन गर्म वैक्स से नहीं घबरातीं। सभी के सामने खाने से इंकार करती हैं लेकिन अकेले में जमकर खाती हैं। जिसको सबसे ज्यादा क्रिटिसाइज करेंगी उसी को ज्यादा मानती हैं।

इसे भी पढ़ें : क्यों आपके पार्टनर का अकेले पोर्न देखना है खतरे की घंटी?

प्रेम प्रसंग

लड़की अपनी पिछली जि‍न्दगी के बारे में वर्तमान ब्वायफ्रेंड को कुछ नहीं बतातीं। क्योंकि बहुत सारी लड़कियां अपने चरित्र पर उंगली उठने से डरती हैं। कुछ लड़कियां यह महसूस करती हैं कि उनके पुराने रिश्ते के बारे में जानकर उनके पार्टनर को अच्छा नहीं लगेगा, जलन होगी या उनकी कोई बात रिश्ते में दूरियां ना पैदा कर दे।

 

 

रिश्तेदारों के लिए भावना

आपने किसी भी लड़की से उसकी अपनी बहन के सुन्दर और समझदार होने, माता पिता के प्यार व देखभाल करने की और उसके भाई के बहुत ही आकर्षक होने की बात तो सुनी होगी पर ये सारी बातें आपके परिवार के लिए भी कहे तो ज्यादा खुश ना हों। सर्वे से यह बात भी सामने आई कि लड़कियां रिश्तेदारों के बारे में अपनी सच्ची भावना नहीं बतातीं।

मेकअप किट

ज्यादातर महिलाएं अपनी मेकअप किट के बारे में पुरूषों को नहीं बताना चाहती हैं। वह हमेशा अपनी सुन्दारता से पुरूषों को सरप्राइज करना चाहती है लेकिन वह यह नही बताना चाहती कि यह सुन्दिरता मेकअप का कमाल है।

 


पुरानी बातें

शायद आपको तो पता ही होगा कि आपसे पहले भी उसकी एक ज़िन्दगी थी। और अगर कोई पुरूष यह जानना चाहता हैं कि वह आपसे रिश्तें में होने के बाद क्या वो अब भी अपनी पहले की ज़िन्दगी के बारे में कुछ महसूस करती है। तो वह सारी बातें आपको बताने में कभी सक्षम नहीं होगी, जबकि एक महिला के दिल में इतनी गहरी भावनाएं होती हैं।

 

बातों के दायरे

महिलाएं अपनी बातों के दायरे के बारे में किसी को नही बताती खासकर पुरूषों को। कुछ महिलाओं का कहना है कि वह अपने दोस्तों का कोई भी रहस्य अपने पार्टनर को नहीं बताती हैं क्योंकि उनके अनुसार इसका उनके संबंधों से कुछ लेना देना नहीं है, और अगर वह भूल से बता भी देती है तो इससे उनकी निजी ज़िन्दगी में भी मुश्किलें आ सकती हैं।

 

याद रखिये वे भले ही आपकी साथी हैं, लेकिन उनका भी अपना निजी जीवन है। और आपको इस निजता का सम्‍मान करना चाहिये। जरूरी नहीं कि आपको हर बात बताइ जाये, आपको हर बात जानने की इच्‍छा भी नहीं करनी चाहिए।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source : Getty

 

Read More Article On Dating in Hindi

Read Next

डेट पर जानें से पहले लड़के करें ये 1 काम, गर्लफ्रेंड होगी इंप्रेस

Disclaimer