
अगर आप भी ब्लाइंड डेट पर जाने के लिए सोच रहे हैं तो अब ना हों परेशान, डेट पर जाते समय इन बातों का जरूर रखें ख्याल।
आजकल सोशल मीडिया दोस्ती करना बहुत ही आम हो गया है। कई दोस्ती प्यार में भी बदल जाती है। इस इंटरनेट के जमाने में कई नई चीजें हमे देखने को मिल रही है। बिना किसी से मिले, बिना किसी को समझे इंटरनेट पर आसानी से दोस्ती भी हो जाती है और वो प्यार में भी तब्दील हो जाती है। लेकिन ऐसे में कई लोग धोखा भी खाते हैं।
इंटरनेट से शुरू हुई दोस्ती में से ब्लाइंड डेट भी है। ब्लाइंड डेट का मतलब एक ऐसे शख्स से रिश्ते के नजरिए से मिलते हैं जिनसे आप ना पहले कभी मिले हो, ना ही उसे आपने पहले कभी सामने से देखा हो। ऐसे डेट पर जाते समय मन में बहुत सारी उलझनें और सवाल रहते हैं। इसके साथ ही लोगों के दिमाग में बस एक ही चीज घूमती रहती है कि कुछ भी हो बस डेट करते समय सब ठीक होना चाहिए। आइए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो आपको ऐसी डेट पर जाते समय ध्यान रखनी चाहिए।
अच्छे से जान लें
कई लोगों को इंटरनेट पर धोखा मिल चुका है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें डेट पर गए शख्स के साथ कुछ धोखा हुआ हो। यही वजह है कि ऐसी डेट को ब्लाइंड डेट कहा जाता है। आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासकर ऐसे लोगों पर तो जरूरी जिनसे आप पहली बार मिलने वाले हैं। ब्लाइंड डेट पर आप जिस भी शख्स के साथ मिलने जा रहे हैं उसे पहले अच्छे से समझ लें। इसके साथ ही बेहतर होगा कि आप पहली बार मिलने से पहले अपने साथी से फोन पर कुछ दिन बात करें। जिससे की आप उन्हें आसानी से समझ पाएं।
डेट पर उसके बर्ताव को समझें
अगर आप जब किसी से पहली बार मिलने जाते हैं तो इसका मतलब आप उसके बारे में या फिर उसके बर्ताव के बारे में उतना नहीं जानते, जितना आपको जानना चाहिए। ऐसे में आपको पहली डेट में आपका साथी बर्ताव के मुताबिक काफी अलग नजर आएगा। इस स्थिति में आपको उन्हें समय देकर समझने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि हम सब एक जैसे नहीं होते। इसके लिए आप उनकी आदतों और उनके बर्ताव पर जरूर ध्यान दें और वो आपको किस नजरिए से देख रहा है आपको इस बात का भी खासा ध्यान रखना चाहिए।
अल्कोहल से परहेज
ब्लाइंड डेट पर आपको अपने साथी की आदत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपका साथी अपने साथ-साथ आपको भी अल्कोहल का सेवन करने के लिए कहे तो आपको उन्हें मना कर देना चाहिए। हालांकि, आपका मन बहकने का जरूर करेगा लेकिन खुद को थोड़ा कंट्रोल करें। आपको बता दें कि अल्कोहल का सहारा लेकर कुछ लोग बहकाने की भी कोशिश करते है, लेकिन आपको अपने ऊपर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत होगी।
इसे भी पढ़ें: कमिटेड रिलेशन में कुछ इस तरह बनाएं रखें प्यार
समय का पक्का
इन सबके अलावा आपका साथी आपको लेकर कितना गंभीर है इसका पता इस बात से ही पता चल जाना चाहिए कि वो आपसे मिलने के लिए समय पर आ जाए। इसके साथ ही आप भी ऐसी डेट पर समय पर पहुंचने का कोशिश करें।
झूठ ना बोलें
अगर आपको वो पसंद हैं तो आप उनसे अपने बारे में कोई भी झूठ ना बोलें। कई लोगों की आदत होती है कि उम्र, नौकरी और परिवार के बारे में झूठी बाते बताते हैं। लेकिन आपको ऐसे झूठ बोलने से बचना चाहिए क्योंकि बाद में जब सच्चाई का पता चलेगा तो इसमें आपका साथी आपसे नाराजगी जाहिर जरूर करेगा।
इसे भी पढ़ें: हर बात के लिए पार्टनर पर निर्भर रहना बन सकता है कई समस्याओं का कारण, जानें 4 संकेत
गुस्सा ना करें
अगर आप ब्लाइंड डेट पर जाते हैं तो आप अपने साथी को गलत समझकर गुस्से में बात ना करें। इस बात को ध्यान रखें कि ब्लाइंड डेट पर जिस स्थिति से आप गुजर रहे हैं आपका साथी भी उसी स्थिति से गुजर रहा है।
Read more articles on Dating-Tips in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।