
आजकल हम सब अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। इसके लिए लोग अक्सर खाने पीने पर अच्छा खासा ध्यान देते हैं कि वे हमेशा स्वस्थ रहे और किसी कारण से उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। लेकिन लोग अक्सर अपनी सेहत की वजह से आंखों पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि आंखें भी उनकी सेहत का ही हिस्सा है जिसे स्वस्थ होना जरूरी है।
लोग लंबे समय तक स्क्रीन के आगे काम तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता की इससे उनकी आंखों पर क्या फर्क पड़ता है। कई बार लोग नींद पूरी नहीं कर पाते जिसकी वजह से उनकी आंखों में दिक्कत आने लगती है। लेकिन लोग आंखों की दिक्कत को हमेशा टालने की कोशिश करते हैं और आंखों की सेहत से समझौता कर लेते हैं।

शरीर के बाकि हिस्सों की तरह की आपकी आंखें भी है जिसका ध्यान आपको अपने शरीर के बाकि हिस्सों की तरह की रखना होता है। आपको अपनी आंखों पर भी केयर करने की जरूरत है। हम सबने यह तो सुना है की आंखों के लिए हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती है। लेकिन हम आपको आज एक सुपरफूड के बारे में बताएंगे जो आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
आंखों के लिए बेहतर पाइन नट्स
वैसे तो ड्राई फ्रूट्स यानी मेवा हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के न्यूट्रीएंट्स और विटामिन होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद अच्छा होते हैं। ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है जिसे पाइन नट्स यानी चिलगोजा कहते हैं। चिलगोजा हमारी आंखों के लिए बहुत ही असरदारक होता है।
पाइन नट्स यानी चिलगोजा में ज्यादा मात्रा में विटामिन A, E और K होता है जो कि आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। चिलगोजा में मौजूद विटामिन हमारी आंखों में बीमारियों के खतरे को दूर करता है साथ ही इसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह हमारी आंखों की रोशनी को भी तेज बेहतर करने का काम करता है।
इसे भी पढ़े: आंखों की खतरनाक बीमारी हैं मैक्यूलर डिजनेरेशन, जानें इसके लक्षण
रोजाना चिलगोजा का सेवन करने से हमारी आंखों से नुकसानदायक UV लाइट को भी निकालने का काम करता है जो कि आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा चिलगोजा मिनरल से भरपूर होता हैं जो कि हमारे बाल और त्वचा के लिए काफी बेहतर होता है।
गर्भवती महिलाएं भी चिलगोजा(PINE NUTS) का सेवन कर सकते हैं, यह गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ होने वाले बच्चे के लिए भी काफी अच्छा होता है।

पाइन नट्स के फायदे
चिलगोजा आपकी आंखों को स्वस्थ करने के साथ-साथ कई तरह के फायदे आपको पहुंचाता है। चिलगोजा का सेवन करने से यह आपकी पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है, आपका वजन कम करने में मदद करता है और आपको बढ़ते शुगर की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
इसे भी पढ़े: हीमोग्लोबिन और भूख बढ़ाते है पाइन नट्स, ये हैं 5 फायदे
डाइट में करें शामिल
अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता बल्कि आपको इससे फायदे ही होंगे। इसलिए आप कोशिश करें की आप अपनी आंखों को बेहतर करने के साथ ही आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए चिलगोजे का सेवन करने की आदत डालें।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
Read Next
#EatRightIndia: कैंसर, कब्ज और गठिया जैसी गंभीर समस्याओं में फायदेमंद है काली सरसों के बीज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version