इस चमत्‍कारी दूध के ये हैं 5 अनोखे फायदे!

दूध में बादाम को पीसकर मिलाएं और कुछ देर उबाल लें। इसे रोज पीने से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके 5 खास फायदों के बारे में आज हम आपको अपने इस लेख के माध्‍यम से बता रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इस चमत्‍कारी दूध के ये हैं 5 अनोखे फायदे!


दूध और बादाम में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जैसे न्यूट्रिएंट्स खूब होते हैं। दूध और बादाम का एक साथ सेवन कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। दूध में बादाम को पीसकर मिलाएं और कुछ देर उबाल लें। इसे रोज पीने से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके 5 खास फायदों के बारे में आज हम आपको अपने इस लेख के माध्‍यम से बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : कौन सा चॉकलेट है हेल्‍दी ? वाइट, मिल्‍क या डार्क!

almond

बादाम दूध पीने के फायदे

 

वजन नियंत्रित रखता है

बादाम दूध आपका वजन कम करने में मदद करता है। एक कप दूध में 60 कैलोरी होती है। इसे आप रोजाना पीकर अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं।

 

हड्डी मजबूत करे

इस दूध में विटमिन डी की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। इससे हड्डियों को कैल्शियम सोखने में मदद मिलती है। बादाम दूध पीने से अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा नही होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

 

दिल को दुरूस्‍त रखता है

बादाम दूध में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा बिल्‍कुल भी नही होती है। हेल्‍दी फैट की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड ह्रदय के लिए काफी बेहतर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या हैं हृदय रोग के लक्षण

मसल्‍स बढ़ाए

बादाम दूध मसल्‍स बढ़ाने में मदद करता है। जिम जाने वालों के लिए यह बेहतर आहार हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व बॉडी को एनर्जी देते हैं।

 

आंखों की चमक बढ़ाए

आंखों के लिए बादाम दूध बहुत अच्‍छा माना जाता है क्‍योंकि इसमें मौजूद विटमिन ए आंखों को सीधे पोषण प्रदान करता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

इस चमत्‍कारी दूध के ये हैं 5 अनोखे फायदे!

Disclaimer