महिलाओं की हेल्‍थ और ओरल हेल्‍थ के बीच क्‍या है लिंक, जानिए

महिलाओं को अपने जीवन में विभिन्‍न चरणों जैसे यौवन, पीरियड्स, गर्भावस्‍था और मीनोपॉज के दौरान ओरल हेल्‍थ की विशेष देखभाल की जरूरत होती है, आइए जानें क्‍यों।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की हेल्‍थ और ओरल हेल्‍थ के बीच क्‍या है लिंक, जानिए


महिलाओं को अपने जीवन में विभिन्‍न चरणों जैसे यौवन, पीरियड्स, गर्भावस्‍था और मीनोपॉज के दौरान ओरल हेल्‍थ की विशेष देखाभाल की जरूरत होती है। क्‍योंकि इन चरणों के दौरान महिलाओं में हार्मोंन के स्‍तर में परिवर्तन से मसूड़े प्‍लॉक के प्रति प्रतिक्रिया करते हैं। इसलिए इस समय के दौरान, महिलाओं को मसूड़ों की बीमारियों को रोकने के लिए नियमित रूप से फ्लॉसिंग और ब्राशिंग करने की जरूरत होती है। यह बात एक शोध से भी साबित हुई है कि मसूड़ों की बीमारी कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का कारण बन महिलाओं को प्रभावित करती है। क्‍योंकि मसूड़ों की बीमारी बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन है, इसलिए यह ब्‍लड में प्रवेश कर अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के होने का कारण बनती है। आइए जानें महिलाओं की हेल्‍थ और ओरल हेल्‍थ के बीच में क्‍या लिंक है।


महिलाओं की हेल्‍थ और ओरल हेल्‍थ के बीच लिंक

खराब ओरल हेल्‍थ के कारण पेरियोडोन्टाइटिस की समस्‍या होती है या दूसरे शब्‍दों में हम कह सकते हैं कि पेरियोडोन्टाइटिस मसूड़ों की एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मसूड़ों से खून निकलता है और दांतों के आसपास की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस बीमारी में मुंह के कीटाणुओं के प्रति प्रतिरोधक तंत्र ज्यादा सक्रिय हो जाते है। उम्र बढ़ने के साथ लोगों में इस बीमारी से ग्रस्त होने का खतरा बढ़ता जाता है। हृदय प्रणाली, अंत: स्रावी प्रणाली, प्रजनन प्रणाली, और श्वसन प्रणाली की तरह कई अंग प्रणालियों के पेरियोडोन्‍टाइटिस इंफेक्‍शन के साथ जुड़ी होती है।


इसे भी पढ़े : क्या जिंजिवाइटिस संक्रामक रोग है


पीरियड्स

कुछ महिलाओं पीरियड्स के दौरान मसूड़ों में सूजन और ब्‍लीडि़ग महसूस करती है, जबकि कुछ को कोल्‍ड सोर्स और कंर्कर सोर्स का अनुभव भी होता है। लेकिन पीरियड्स के शुरू होते ही लक्षण आमतौर पर दूर हो जाते है।


ओरल गर्भ निरोधक

ओरल गर्भ निरोधक लेने पर मसूड़ों में सूजन सबसे आम दुष्प्रभाव में से एक हैं।


गर्भावस्था

अध्ययनों के अनुसार, कई गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में मसूड़े की सूजन यानी जिंजिवाइटिस का अनुभव होता है, यह मसूड़ों की आम समस्‍या है। इसका मुख्य कारण सफेद रक्त कोशिकाओं का जमाव, बैक्टीरिया का संक्रमण और प्लॉक होता है। लक्षणों में लालीपन, सूजन और मसूड़ों से ब्‍ली‍डिंग होना शामिल है। प्रसव पूर्व देखभाल विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है।



इसे भी पढ़े : जानें क्यों और कैसे होती है प्लेक की समस्या

मीनोपॉज

एक महिलाओं के जीवन की इस अवस्था के दौरान ओरल लक्षण जैसे लाल या मसूड़ों में सूजन, ओरल दर्द और बेचैनी, बर्निंग सेंसेशन, स्वाद उत्तेजना में बदलाव और मुंह में ड्राइनेस शामिल हैं।


ऑस्टियोपोरोसिस

कई अध्ययन से ऑस्टियोपोरोसिस और जबड़े की हड्डी की हानि के बीच एक कड़ी का पता चला है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इससे दांतों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि दांतों का समर्थन करने वाला हड्डी का घनत्‍व कम होने लगता है। मसूड़ों की बीमारी के साथ जुड़ने के कारण ऑस्टियोपोरोसिस दांतों के आसपास की हड्डी हानि की प्रक्रिया को तेजी प्रदान करता है।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source : Getty

Read More Articles on Womens Health in Hindi

Read Next

क्या आप भी करती हैं हर महिने पीरियड्स के दौरान ये 8 गलतियां

Disclaimer