Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पाचन तंत्र के ल‍िए फायदेमंद है तेंदू का फल, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

तेंदू का फल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स डाइजेशन सुधारने, सूजन कम करने और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

इस पेज पर:-


तेंदू का फल भारत के कई हिस्सों में पाया जाने वाला एक मौसमी और देसी फल है। इसे कुछ जगहों पर इंडियन पर्सिमन (Indian Persimmon) भी कहते हैं। यह फल स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा होता है। ग्रामीण इलाकों में इसे पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता रहा है। तेंदू का फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें डायटरी फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। सही समय और सही मात्रा में इस फल का सेवन करने पर यह पेट को हल्का रखने और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। इस लेख में जानेंगे डाइजेशन के ल‍िए तेंदू का फल खाने के फायदे और सेवन का सही तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

डाइजेशन के ल‍िए तेंदू के फल के फायदे- Benefits Of Tendu Fruit For Digestive Health

tendu-fruit-ke-fayde

1. डाइजेशन को सपोर्ट करता है तेंदू फल- Tendu Fruit Supports Digestion

तेंदु फल का सेवन पेट के ल‍िए भारी नहीं होता। यह नेचुरल तरीके से डाइजेशन को सपोर्ट करता है। Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि जब शरीर को अत‍िर‍िक्‍त फाइबर की जरूरत होती है, तो तेंदू के फल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें- पेट के लिए सबसे हल्का आटा कौन-सा होता है? एक्सपर्ट से जानें गैस और कब्ज में क्या खाएं

2. व‍िटाम‍िन्‍स से भरपूर है तेंदू फल- Tendu Fruit Is Full Of Vitamins

Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि तेंदू के फल में व‍िटाम‍िन-ए, सी और बी6 जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ये व‍िटाम‍िन्‍स न स‍िर्फ इम्‍यून‍िटी को बढ़ाते हैं बल्‍क‍ि पाचन एंंजाइम्‍स के सही काम करने की प्रक्रि‍या में मदद करते हैं।

3. सूजन कम होती है- It Reduces Inflammation

तेंदू के फल का सेवन करने से शरीर और आंतोंं की सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है। इससे गैस, ब्‍लोट‍िंग, पेट में जलन जैसी समस्‍याएं भी दूर होती हैं।

4. डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है तेंदू फल- Tendu Fruit Is Full Of Dietary Fiber

tendu-fal-ke-fayde

Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि तेंदु का फल डायटरी फाइबर का अच्‍छा स्रोत है। फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्‍ज की समस्‍या को दूर करता है। ज‍िन लोगों को हार्ड स्‍टूल या अन‍ियम‍ित बाउल मूवमेंट की समस्‍या रहती है, उनके ल‍िए यह फायदेमंद है।

5. तेंदू फल पेरिस्टाल्टिक मूवमेंट को बढ़ाता है- It Improves Peristaltic Movement

तेंदू का फल आंतों की नेचुरल मूवमेंट यानी पेरिस्टाल्टिक मूवमेंट को बेहतर बनाता है। इससे भोजन आसानी से पचता है और पेट भारी महसूस नहीं होता।

यह भी पढ़ें- बेहतर पाचन के ल‍िए करें इन 8 प्रोटीन र‍िच फूड्स का सेवन, पेट की समस्‍याओं से म‍िलेगी राहत

तेंदू फल के सेवन का सही तरीका और मात्रा- How to Consume Tendu Fruit

  • Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि वयस्क दिन में पांच तेंदू फल तक खा सकते हैं, जबकि बच्चों के लिए दिन में दो फल पर्याप्त माने जाते हैं। इसे मिड-डे यानी दोपहर के समय लेना सबसे बेहतर होता है।
  • इस मौसम में इसे अर्ली मॉर्निंग खाली पेट या रात में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह फल खट्टा होता है और पेट में जलन या एसिडिटी बढ़ा सकता है।
  • साथ ही इस फल की ज्‍यादा मात्रा का सेवन सर्दि‍यों में न करें वरना सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

तेंदू के फल का सेवन करने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। द‍िनभर में पांच फल खा सकते हैं, बच्‍चे द‍िनभर में दो तेंदू फल खाएं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • तेंदू का फल क्‍या होता है?

    तेंदू एक मौसमी देसी फल है, जिसे इंडियन पर्सिमन भी कहते हैं। यह स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा होता है और भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है। इसमें फाइबर और जरूरी विटामिन्स होते हैं।
  • तेंदू के फल के क्‍या फायदे हैं?

    तेंदू का फल डाइजेशन के ल‍िए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर कब्ज से राहत देता है, आंतों की मूवमेंट को बेहतर बनाता है और सूजन को कम करता है। 
  • तेंदू के फल के नुकसान क्‍या हैं?

    ज्‍यादा मात्रा में तेंदू फल खाने से एसिडिटी, पेट दर्द या दस्त हो सकते हैं। यह खट्टा होने के कारण सर्दी-जुकाम, गले की खराश और कमजोर पाचन वालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Read Next

क्या एयर फ्राइड सब्जियां आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 06, 2026 18:25 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 06, 2026 18:25 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 06, 2026 18:25 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content