बालों के लिए फायदेमंद होती है अरबी, जानें इस्तेमाल का तरीका

बालों के लिए अरबी काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे आपके बालों की जड़ों की मजबूती को बढ़ाया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों के लिए फायदेमंद होती है अरबी, जानें इस्तेमाल का तरीका

बालों के लिए अरबी यानी टैरो रूट काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे झड़ते और बेजान बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा अरबी कई तरह से बालों के लिए हेल्दी हो सकता है। अगर आप स्कैल्प की ड्राईनेस से जूझ रहे हैं तो टैरो रुट से तैयार हेयर पैक अपने बालों पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आज हम इस लेख में बालों के लिए अरबी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बताएंगे। बालों के लिए अरबी

बालों के लिए टैरो रुट के फायदे

बालों को घना बनाए रखने से लेकर बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए अरबी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हें बालों के लिए टैरो रुट के फायदों के बारे में-

इसे भी पढ़ें - क्या अरबी खाने से पेट में गैस बनती है? जानें किन लोगों को नहीं खानी चाहिए अरबी

बालों को बनाए घना 

अरबी फोलेट और आयरन से भरपूर होता है, जो आपके बालों के रोम की मजबूती को बढ़ाने के लिए जरूरी तत्व माना जाता है। इसकी मदद से नए हेयर स्प्राउट्स को प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है। इससे बालों के वॉल्यूम में सुधार किया जा सकता है। इससे आपके बाल काफी घने और मजबूत होते हैं। 

सफेद होने से रोके

अरबी बालों को सफेद होने से रोकने में मददगार होता है। इसमें मौजूद कॉपर बालों को सफेद होने से रोकता है। समय से पहले सफेद बालों को कम करने के लिए टैरो रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके बालों की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ बालों के टूटने की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

ड्राई स्कैल्स की समस्या

अरबी स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। इससे आपके बालों की नमी बरकरार रहती है, जो बालों की ड्राईनेस को कम करता है। 

बालों को बढ़ाने में असरदार

अरबी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद फोलेट और आयरन बालों की जड़ों को मजबूत करके बालों की ग्रोथ को अच्छा कर सकता है। इससे बालों की कोशिकाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। 

बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल?

अरबी खाने से बालों को लाभ होता है। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल मास्क के रूप में भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें हेयर मास्क - 

आधी कटोरी अरबी को काटकर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें थोड़ा सा छाछ मिक्स करें और बालों पर लगाएं। सप्ताह में 1 बार इस मास्क को बालों पर लगाने से बालों की समस्या दूर हो सकती है। 

बालों के लिए टैरो रूट काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इससे किसी तरह की एलर्जी है तो इसका बालों में इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

 

Read Next

एलोवेरा ऑयल लगाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer