Sat Sep 12, 2026 | 02:09 AM IST

क्या अरबी खाने से पेट में गैस बनती है? जानें किन लोगों को नहीं खानी चाहिए अरबी

अरबी के सेवन से आपकी पेट की समस्याएं बढ़ सकती है और त्वचा में जलन और खुजली भी हो सकती है। 

अरबी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। लोग चाव इसकी सब्जी का स्वाद लेते हैं लेकिन ये सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। अरबी में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। इनकी मदद से हृदय रोग, कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने और कई तरह की बीमारियों में निजात पाया जा सकता है। इससे आपका हाई ब्लड प्रेशर कम होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। हालांकि जैसा हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। वैसे ही अरबी के फायदे और नुकसान दोनों हैं। दरअसल अरबी के अधिक सेवन या जिन लोगों को कुछ खास समस्याएं है, उनके लिए अरबी का सेवन हानिकारक हो सकता है। ऐसे लोगों को अरबी की सब्जी या उससे बने खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। आइए अरबी के नुकसान और किन लोगों को इससे सावधानी बरतनी चाहिए जानते हैं। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 

क्या अरबी खाने से पेट में गैस बनती है? 

वैसे अरबी में हाई फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन अरबी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे पेट में गैस की समस्या हो सकती है। दरअसल जिनका मेटाबॉलिक रेट स्लो होता है या पेट संबंधी कोई समस्या होती है। उनके लिए अरबी का सेवन बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। यह पेट में गैस बनाने का काम करता है, जिसके कारण आंत भोजन को सही ढंग से पचा नहीं पाती है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इसके सेवन करने से बहुत अधिक नुकसान नहीं होते हैं लेकिन अधिक स्टार्च वाली सब्जियों के नियमित सेवन के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

arbi-gas

Image Credit- Freepik

अरबी खाने से होने वाले नुकसान

1. किडनी स्टोन 

अरबी में ऑक्सालिक एसिड होता है। इसका अधिक सेवन आपके किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको किसी तरह की किडनी की समस्या है, तो अरबी का सेवन न करें। इसमें मौजूद कैल्शियम और ऑक्सालिक एसिड किडनी स्टोन का कारण बन सकता है और आपको कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- अरबी के पत्‍ते की सब्‍जी खाने से ठीक रहता है पेट, ब्‍लड प्रेशर में है फायदेमंद

2. हाइपोग्लाइसीमिया

हाइपोग्लाइसीमिया ऐसी स्थिति है, जिसमें खून में शुगर का स्तर बहुत कम हो जाता है। हालांकि अरबी डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छी होती है लेकिन इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट रक्त में मौजूद शुगर को कम कर देता है, जिससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको लो शुगर की शिकायत है, तो बिना डॉक्टरकी सलाह के इसका सेवन न करें। 

arbi-gas

Image Credit- Freepik

3. त्वचा में जलन

अरबी के अधिक सेवन से स्किन में जलन, खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है। खासकर अरबी की पत्तियों के सेवन से आपको नुकसान हो सकता है। अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

किन लोगों को अरबी नहीं खानी चाहिए

अगर आपको अस्थमा, वात विकार, घुटनों में दर्द और खांसी की समस्या है, तो आपको अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कई तरह की ऐसी चीजें होती है, जो आपकी समस्या को ट्रिगर कर सकती है। इसके अलावा अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग कराती है, तो आपको बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गैस और एसिडिटी से पीड़ित लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

कौन-कौन से अंकुरित अनाज खाना चाहिए? जानें इन 6 अंकुरित अनाजों को खाने के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Dipti kumari

Dipti kumari

सब-एडिटर

दीप्ति कुमारी ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वहीं इन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से ली है। ये पिछले दो सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकमत न्यूज में करीब साल बतौर ऑनलाइन कंटेंट राइटर काम किया है।ओनलीमायहेल्थ में अब ये स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेख लिख रही हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 13, 2022 00:00 IST

    Published By : Dipti kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content