Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स की समस्या क्यों होती है? जानें इसके लक्षण और कारण

कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है। आगे जानते हैं इसके लक्षण और कारण।   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स की समस्या क्यों होती है? जानें इसके लक्षण और कारण


प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का जोखिम होता है। इस दौरान महिलाओं को गर्भ में पलने वाले बच्चे की सेहत का भी पूरा ध्यान देना होता है। प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को पेट से जुड़ी अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है, इसमें पेट में सूजन महसूस हो सकती है। अपेंडिक्स की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान यह स्थिति गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। इस वजह से महिलाओं को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मैक्स अस्पताल की स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा जैन से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपेंडिक्स में क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स के लक्षण: Sign Of Appendicitis During Pregnancy In Hindi 

पेट दर्द 

पेट दर्द एपेंडिसाइटिस का एक मुख्य लक्षण है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान एपेंडिसाइटिस का दर्द हो सकता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं में अपेंडिसाइटिस का दर्द अक्सर नाभि के आसपास शुरू होता है और फिर पेट के निचले दाहिने हिस्से तक जा सकता है। इसमें हिलने, खांसने या छींकने से तेज दर्द महसूस हो सकता है। 

appendicitis during pregnancy in hindi

मतली और उल्टी 

प्रेग्नेंसी और अपेंडिक्स दोनों में महिलाओं को मतली और उल्टी हो सकती हैं। हालांकि, अपेंडिक्स में, ये लक्षण आम तौर पर पेट दर्द की शुरुआत के बाद दिखाई देते हैं। इसमें डाइट में परिवर्तन से राहत नहीं मिलती है। 

भूख में कमी 

प्रेग्नेंसी के दौरान भूख में अचानक कमी अपेंडिक्स का संकेत हो सकता है। जबकि, प्रेग्नेंसी के दौरान भूख में उतार-चढ़ाव होना सामान्य है। इस दौरान आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

बुखार 

बुखार इंफेक्शन का एक संकेत है, जो तब हो सकता है जब अपेंडिक्स अधिक गंभीर अवस्था में पहुंच जाए। अपेंडिक्स से पीड़ित प्रेग्नेंट महिलाओं को हल्का बुखार हो सकता है। 

बाउल मूवमेंट में परेशानी 

अपेंडिक्स के कारण बाउल मूवमेंट में बदलाव हो सकता है, इससे दस्त या कब्ज की समस्या हो सकती है। जबकि, प्रेग्नेसी में महिलाओं को आमतौर पर हार्मोनल बदलाव के कारण मल त्याग में परेशानी हो सकती है। 

प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स के कारण - Causes Of Appendicitis During Pregnancy In Hindi 

  • प्रेग्नेंसी में महिलाओं का पेट बढ़ने की वजह से पेट की मांसपेशियों पर दबाव के कारण अपेंडिक्स हो सकता है। 
  • साल्मोनेला व शिगेला बैक्टीरिया जैसे बैक्टीरिया के कारण महिलाओं को अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है। 
  • पिनवॉर्म जैसे आंतों में मौजूद बैक्टीरिया पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इस वजह से भी अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंट हैं तो पहली तिमाही में न करें ये 5 गलतियां, वरना मां और बच्चे को पहुंच सकता है नुकसान

प्रेग्नेंसी के दौरान अपेंडिक्स की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। साथ ही, किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

 

Read Next

गर्भपात के बाद शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव, न करें नजरअंदाज

Disclaimer