मॉनसून के दौरान कई लोगों को पैर की उंगलियों में सूजन होती है। सूजन होने पर चलने में परेशानी होती है। उंगलियां फूल जाती हैं। सूजन के कारण दर्द होने पर असहज महसूस हो सकता है। पैर की उंगलियों में सूजन का इलाज न करने पर दर्द और सूजन पूरे पैर में चढ़ सकती है। कई बार लोग सूजन को नजरअंदाज कर देते हैं और तकलीफ बढ़ जाती है। इस लेख में हम मॉनसून के दौरान पैर की उंगलियों में होने वाली सूजन का कारण जानेंगे। साथ ही जानेंगे सूजन दूर करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
पैर की उंंगलियों में सूजन कैसे दूर करें?
मॉनसून के दौरान पैर की उंगलियों में सूजन (swelling) दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में-
1. ऑलिव ऑयल, दालचीनी और नींबू
पैर की उंगलियों की सूजन कम करने के लिए आप नींबू का रस (lemon juice), एक चम्मच जैतून का तेल (olive oil) और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर (cinnamon powder) मिलाएं। मिश्रण को पैर की उंगलियों में लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद साफ पानी से पैरों को धो लें। इस उपाय को आजमाने से आराम मिलेगा।
2. सूजन दूर करने वाले आहार
पैर की उंगलियों में सूजन नजर आ रही है, तो आप मॉनसून डाइट (monsoon diet) में बदलाव करें। अपनी डाइट में पालक, टमाटर जैसी सब्जियां शामिल करें। ताजे फलों में स्ट्रॉबेरी, संतरा, चेरी खाएं। नट्स में अखरोट और बादाम का सेवन करें। इन आहार में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- बरसात में हाथ-पैरों की उंगलियों की स्किन को इन तरीकों से रखें सुरक्षित
3. धनिया और जौ- Coriander and Barley
धनिया और जौ की मदद से भी आप सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। पानी में जौ के दाने डालकर उबालें। फिर उसमें धनिया के बीज को डालकर उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो उसमें चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर पानी का सेवन करें। इस हर्बल ड्रिंक (herbal drink) के सेवन से सूजन दूर होगी।
4. पिपरमिंट ऑयल- Peppermint Oil
पैर की उंगलियों में सूजन को दूर करने के लिए पिपरमिंट ऑयल की मदद लें। दर्द, सूजन और रेडनेस से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक और पिपरमिंट ऑयल मिलाएं। फिर 15 से 20 मिनट तक पैरों की डुबोकर रखें। इससे आपको आराम मिलेगा। आप लेमन ऑयल (lemon oil) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. बेकिंग सोडा- Baking Soda
बेकिंग सोडा की मदद से पैर की उंगलियों में सूजन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पैर की उंगलियों (feet fingers) में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा को चावल के पानी के साथ उबाल लें। फिर उसमें पैर डुबोकर कुछ देर बैठें। इस उपाय से आपको काफी राहत मिलेगा। बेकिंंग सोडा का सीमित मात्रा में ही उपयोग करें।
मॉनसून में पैर की उंगलियों में सूजन का कारण
- मॉनसून के दौरान शरीर में कई तरह की मौसमी बीमारियां (seasonal diseases) होती हैं। इन बीमारियों के खिलाफ इम्यूनिटी प्रतिक्रिया देती है। इसी प्रतिक्रिया की वजह से कई बार शरीर में सूजन नजर आ सकती है। पैर की उंगलियों में सूजन आने का कारण चोट या कोई बीमारी हो सकती है।
- मॉनसून के दौरान विटामिन डी (vitamin D) की कमी के कारण पैर की उंगलियों में सूजन हो सकती है।
- मॉनसून में ठंडे मौसम के कारण या तापमान गिरने के कारण पैर की उंगलियों में सूजन हो जाती है।
- ठंडे वातावरण में मेटाबॉलिज्म रेट कम हो जाता है जिसके कारण उंगलियों में सूजन हो सकती है।
- मॉनसून में मीठा और एल्कोहल के ज्यादा सेवन से पैर की उंगलियों में सूजन हो सकती है।
मॉनसून के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। हेल्दी डाइट लें। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से आप सूजन जैसी समस्या से बच सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
image credit: wiley.com