Doctor Verified

पीरियड्स के दिनों में मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

Sweets Craving During Periods Causes In Hindi: पीरियड्स में मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। इसे कंट्रोल न करने पर वेट गेन हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दिनों में मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

Sweets Craving During Periods Causes In Hindi: पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाकसर, इन दिनों महिलाओं को बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स होते हैं और मीठा खाने की क्रेविंग होती है। कभी-कभी बहुत ज्यादा भूख लगती है, जिस कारण वे ओवर ईटिंग भी कर बैठती हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई पीरियड्स की वजह से मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है? क्या इनका आपस में कोई संबंध है? आखिर, महीने के इन दिनों कुछ खास खाने की चाह क्यों बढ़ जाती है? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

पीरियड्स में मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है?- Sweets Craving During Periods Causes In Hindi

Sweets Craving During Periods Causes In Hindi

यह सच है कि पीरियड्स आने पर कई महिलाओं को बायोलॉजिकल और सइकोलॉजिकल कारणों से खास किस्म की फूड की क्रेविंग बढ़ जाती है। सीके बिड़ला हॉस्पिटल डॉ. प्रियंका सुहाग कहती हैं, "पीरियड्स के आस-पास क्रेविंग के कारण ज्यादातर महिलाओं में 500 से ज्यादा कैलोरी का इनटेक बढ़ जाता हैं। ऐसा मीठा खाने की क्रेविंग के कारण भी होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो यह सच है कि पीरियड्स के दिनों में मीठा खाने की क्रेविंग बहुत आम होती है। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के 150 से अधिक लक्षण होते हैं। इसमें पीरियड्स के दौरन फूड क्रेविंग होना भी शामिल है। मुख्य रूप से ऐसा होने के पीछे हार्मोन में उतार-चढ़ाव जिम्मेदार हैं। असल में, हार्मोन में बदलाव के कारण न्यूरोट्रांसमीटर प्रभावित होते हैं। इस अवस्था में कार्ब्स, फैट, शुगर की डिमांड बॉडी में बढ़ जाती है। कई बार, ऐसा सेरोटोनिन के स्तर में कमी आने की वजह से भी होता है। सेरोटोनिन वह हार्मोन है, जो मूड को प्रभावित करने के लिए जिम्मेदार होता है। पीरियड्स के दिनों में इस हार्मोन में कमी होने की वजह से महिला उदासीन महसूस करती है और कभी-कभी डल हो जाती है। वहीं, जब महिला क्रेविंग को खत्म करने के लिए मीठा या कार्ब्स खा लेती है, तो उन्हें अच्छा महसूस होता है।"

इसे भी पढ़ें: बार-बार मीठा खाने की होती है क्रेविंग, तो जान लें इसके 6 कारण

पीरियड्स में फूड क्रेविंग को कैसे रोकें- How To Stop Period Cravings In Hindi

How To Stop Period Cravings In Hindi

पीरियड्स के दौरान फूड क्रेविंग को रोकना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अगर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह सही नहीं है। क्रेविंग की वजह से आप ओवर ईटिंग कर सकते हैं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। सवाल है, ऐसे में क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए क्या करें? इस बारे में डॉ. प्रियंका सुहाग सलाह देती हैं-

  • पीरियड्स के दिनों में घर में मीठा, चॉकलेट आदि चीजें रखने से बचें। असल में, इस दौरान जैसे ही आपको मीठा खाने की क्रेविंग होगी, आप उन्हें तुरंत खाने लगेंगी। जब ये चीजें घर में नहीं होंगी, तो आप इसका सेवन नहीं कर सकेंगी और आप ओवर ईटिंग से बच सकेंगे।
  • आपको चाहिए कि अपने भूख को खत्म करने के लिए और ब्लड शुगर को मेंटेन रखने के लिए आप प्रोटीन का सेवन करें। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
  • घर में जंक फूड जैसी चीजें भी न रखें। इसके बजाय आप मोटे अनाज, साबुन अनाज और दालें खाएं। क्रेविंग खत्म करने में मदद मिलेगी।
  • पीरियड्स के दिनों में आप फैट, नमक और चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करें। हालांकि, पीरियड्स के दिनों में अपनी क्रेविंग को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, कोशिश करके आप अपनी हेल्थ में सुधार कर सकते हैं।
  • इन दिनों कैल्शियम का सेवन बढ़ाएं। इससे सेरोटोनिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलेगी। इसके लिए, डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें और डेयरी प्रोडक्ट खाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बच्चेदानी खिसकने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जरूर दें ध्यान

Disclaimer