
कई लोगों को क्रीम, लोशन या मॉइश्चराइजर लगाने के बाद पसीना आने की समस्या होती है। इस कारण वे लोग चेहरे पर क्रीम या लोशन अप्लाई नहीं कर पाते। आपको बता दें कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए उसे हाइड्रेट रखना जरूरी है। चेहरे पर क्रीम न लगाने के कारण, चेहरे पर रूखापन बढ़ जाता है जिसके कारण जलन, रैशेज और खुजली आदि समस्याएं होने लगती हैं। आपको भी चेहरे पर क्रीम लगाने पर पसीना आता है, तो कारण और उपाय जान लें।
क्रीम लगाने के बाद पसीना क्यों आता है?
क्रीम लगाने के बाद आपको भी आता है ज्यादा पसीना (sweating after applying cream) तो निम्न कारण हो सकते हैं-
1. क्रीम लगाने के बाद पसीना आने का कारण आपकी ऑयली त्वचा हो सकती है। जिन लोगों की त्वचा ज्यादा ऑयली होती है, उनके पोर्स, ऑयल ग्लैंड बढ़ने के कारण जल्दी ब्लॉक हो जाते हैं।
2. क्रीम को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए केमिकल्स के कारण भी ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को सनस्क्रीन अप्लाई करने के बाद भी पसीना आता है। इसका कारण केमिकल्स या इंग्रीडिएंट्स हो सकते हैं।
3. अगर आप उमस भरे मौसम में क्रीम लगाएंगे, तो आपको ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है।
4. ज्यादा तनाव में रहने के दौरान भी आपको ज्यादा पसीना आता है। उस समय आप त्वचा पर कोई भी उत्पाद लगाएंगे, तो पसीना आ सकता है।
5. क्रीम या लोशन में भी ऑयल मौजूद होता है जिसके कारण आपको इनका इस्तेमाल करते ही पसीना आ सकता है। पसीने की समस्या से बचने के लिए ऑयल वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए।
साफ चेहरे पर क्रीम लगाएं- Wash Face
आपको साफ चेहरे पर क्रीम लगानी चाहिए। अगर चेहरे पर पहले से गंदगी है, तो आपको ज्यादा पसीना आ सकता है। चेहरे पर क्रीम लगाने से पहले आप चेहरे को फेसवॉश की मदद से साफ कर लें। फिर क्रीम या मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह आपको चेहरे पर कुछ भी अप्लाई करने पर पसीना कम आएगा।
जेल वाला मॉइश्चराइजर लगाएं- Use Gel Moisturizer
क्रीम या लोशन लगाने के बाद पसीना आता है, तो आपको जेल वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे मॉइश्चराइजर ऑयल फ्री होते हैं। इन्हें लगाने से आपको ज्यादा पसीना नहीं आएगा। आपको ऐसी क्रीम का इस्तेमाल कम करना चाहिए जिनमें ऑयल की मात्रा ज्यादा हो या जिनकी कंसिस्टेंसी ज्यादा हो।
इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र में खूबसूरत और जवां दिखने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 होममेड नाइट क्रीम, जानें बनाने का तरीका
चेहरे की मालिश करें- Face Massage
क्रीम लगाने से पहले आप चेहरे पर ठंडा पानी या बर्फ के पानी से मालिश कर सकते हैं। इस उपाय से आपको पसीना कम आएगा और आप क्रीम या लोशन को त्वचा पर अप्लाई कर पाएंगे। पसीना रोकने के लिए आप कोई खास उपाय नहीं अपना सकते केवल त्वचा को ज्यादा पसीना आने के बुरे असर से बचा सकते हैं।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल- Use Aloe Vera
अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आपको क्रीम या लोशन लगाने के बाद पसीना आ सकता है। लेकिन त्वचा को मॉइश्चराइज करना भी जरूरी है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल की मदद से त्वचा हाइड्रेट रहेगी और आपको ज्यादा पसीना भी नहीं आएगा।
इन आसान उपायों की मदद से आप क्रीम लगाने के कारण ज्यादा पसीना आने की समस्या से बच सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।