हमारे होठों का स्किन टोन भी हमारे फेस के स्किन टोन की तरह अलग-अलग होता है। इसके बावजूद ज्यादातर लोगों की चाहत होती है कि उनके होंठ गुलाब की पंखुड़ियों की तरह गुलाबी और नरम हों। होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स जो दावा करें, वो 100 प्रतिशत सही हों। अगर आपको कुछ परिणाम देखने को मिलते भी हैं, तो इनमें मौजूद केमिकल्स के कारण ये लंबे समय में त्वचा के लिे हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही लिप मास्क तैयार कर सकती हैं और ट्राई कर सकती हैं। होंठों को गुलाबी और नरम बनाने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक कोरियन लिप मास्क के बारे में। आइए जानते हैं इसके बारे में...
लिप मास्क बनाने के लिए सामग्री
- नींबू का रस (Lemon juice) - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर (Turmeric) - चुटकी भर
- पील ऑफ मास्क या जेलेटीन
इसे भी पढ़ेंः मॉनसून में बच्चा नहीं पड़ेगा बीमार, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें 4 जरूरी टिप्स
लिप मास्क बनाने की विधि
- लिप मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चुटकी भर हल्दी और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इस मिश्रण में जेलेटीन या पील ऑफ मास्क डालकर मिक्स करें।
- इस मिश्रण को होठों पर मेकअप ब्रश की मदद से लगाएं।
- 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर पील करते हुए हाट दें।
- होंठो को क्लीन करने के बाद लिप बाम लगाएं।
- होठों को खूबसूरत और गुलाबी बनाने के लिए आप रोजाना इस लिप मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस लिप मास्क को इस्तेमाल करते वक्त ध्यान दें कि इसका पेस्ट ज्यादा मोटी लेयर में अप्लाई नहीं करना है।
- अगर आप ज्यादा मोटी लेयर इस लिप मास्क की लगाते हैं, तो इसे हटाने में समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः सुष्मिता सेन 46 की उम्र में भी दिखती हैं जवां, जानिए क्या है उनकी खूबसूरती का राज
View this post on Instagram
लिप मास्क लगाने के फायदे
- बारिश, वातावरण की नमी और ठंडक की वजह से कई लोगों को ड्राइनेस की समस्या होती है। ऐसे में होठों की नमी को बरकरार रखने के लिए लिप मास्क काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
- नियमित तौर पर लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों की रंगत और नमी लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं।
- होंठों को पिंक बनाने के लिए लिप मास्क का इस्तेमाल किया जाता है।
- कई बार किन्हीं कारणों से होंठों में सूजन आ सकती है। होठों की सूजन को कम करने के लिए भी लिप मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- लिप मास्क से उम्र के साथ आने वाले लक्षण भी कम नज़र आते हैं।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो घर पर बनाए लिप मास्क या बाजार में मिलने वाले किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की खुजली, लाल निशान या चकत्ते महसूस होते हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version