गुस्से पर काबू पाना या अपने आलस को कम करना किसी भी व्यक्ति के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन इन दोनों की चीजों पर अगर काबू न पाया जाए तो ये आपके करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने और आलस को दूर भगाने के लिए स्वाधिष्ठान चक्र योग मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। योग एक्सपर्ट योगी बाबा के अनुसार आलस और क्रोध को कम करने के लिए स्वाधिष्ठान चक्र को जागना (Swadhisthana Chakra Activation) फायदेमंद हो सकता है। इस चक्र को त्रिक चक्र भी कहा जाता है, जो 7 चक्रों में से दूसरा चक्र है। यह चक्र हमारे विकास के दूसरे स्तर का प्रतीक होता है।
गुस्सा कंट्रोल करने के लिए स्वाधिष्ठान चक्र के फायदे- Benefits of Swadhisthana Chakra to Control Anger in Hindi
स्वाधिष्ठान चक्र संतुलित होने से भावनात्मक स्थिरता और संतुलन को बढ़ावा मिलता है। यह आपको गुस्सा (Anger Issues) सहित अपनी भावनाओं को सही तरह से समझने और कंट्रोल करने में मदद करता है। यह चक्र क्रिटिविटी और जुनून से भी जुड़ा होता है। ऐसे में रचनात्मक चीजों में लगकर आप अपनी भावनाओं पर काबू पा सकते हैं, जिससे गुस्सा आने की संभावना कम होती है। इतना ही नहीं इस चक्र को संतुलित करने से आप उन ट्रिगर्स को भी पहचान सकते हैं जो गुस्सा आने का कारण बन सकते हैं।
आलस कम करने के लिए स्वाधिष्ठान चक्र के फायदे- Benefits of Swadhisthana Chakra to Reduce Laziness in Hindi
स्वाधिष्ठान चक्र संतुलित होने पर आपके अंदर उत्साह की भावना को बढ़ाता है, जो सुस्ती और आलस को कम करने में मदद कर सकता है। इस चक्र के संतुलित होने पर, यह भावनात्मक संबंधों को बढ़ावा देता है, जो आलस की समस्या को कम करके आपको तरोताजा महसूस करवाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- उदास और चिड़चिड़े स्वभाव वाले बुजुर्गों के साथ ऐसे करें व्यवहार, अच्छी होगी आपकी बॉन्डिंग
स्वाधिष्ठान चक्र योग आसन कैसे करें? - How to do Swadhisthana Chakra Yoga Asana in Hindi?
- सबसे पहले आपको ध्यान मुद्रा करें और इसी पॉश्चर में बैठे रहें।
- अब अपने बाएं हथेली को सामने रखते हुए अपनी दाएं हथेली को उसके ऊपर रखें
- अपने दोनों अंगूठों को मिलाएं।
- इसके बाद अपने हाथ को गोद में रखें।
- इस दौरान गर्दन और पीठ सीधी रखने की कोशिश करें और अपनी आँखें बंद रखें।
- स्वाधिष्ठान चक्र नाभि के नीचे प्यूबिक बोन पर स्थित होता है। इसलिए अपनी पूरी एकाग्रता वहीं ले जाएं।
- अब जब तक आप कर सकते हैं अपने मन में वम् का जाप करें।
- वम् स्वाधिष्ठान चक्र का बीज मंत्र है, इसलिए आपको वम् का जाप लगातार करना होगा।
View this post on Instagram
- ध्यान रहे स्वाधिष्ठान चक्र का रंग ऑरेंज होता है, इसलिए आपको आंखें बंद करके सामने नारंगी रंग देखने की कोशिश करनी है।
- रोजाना इस मुद्रा को कम से कम आधा घंटा अभ्यास करें।
Image Credit- Freepik