गर्भपात करवा रही हर साल 6 हजार किशोर लड़कियां

हर 100 लड़कियों में से लगभग तीन लड़कियां किशोरावस्था में ही गर्भवती हो जाती हैं। जिस कारण वियतनाम में हर साल 6,000 किशोर लड़कियां गर्भपात करवाती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भपात करवा रही हर साल 6 हजार किशोर लड़कियां


किशोरों के एक-दूसरे नजदीक आने के कारण किशोर लड़कियां असमय गर्भधारण कर रही हैं। ऐसे में ये लड़कियां गर्भा गिराने के लिए गर्भापात का सहारा ले रही हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम में हर साल 6,000 किशोर लड़कियां गर्भपात करवाती हैं। हाल ही में ‘जनरल ऑफिस फॉर पापुलेशन एंड फैमिली प्लानिंग’ (जीओपीएफपी) ने यह जानकारी दी।  



वियतनाम के सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन समाचार पत्र ‘तियेन फोंग’ के अनुसार जीओपीएफपी ने कहा कि वर्ष 2015 में वियतनाम में गर्भपात के करीब 2,80,000 मामले सामने आए थे। जिनमें से दो प्रतिशत मामले किशोर लड़िकयों द्वारा कराए गए गर्भपात के थे। तियेन फोंग के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुासर, ये एकत्रित आंकड़े केवल सार्वजनिक चिकित्सा संस्थानों के हैं। अगर निजी संस्थानों के आंकड़े इसमें जोड़ दिए जाएं तो असल आंकड़ों की संख्या और अधिक बड़ी हो सकती है।
कई किशोर लड़कियां मनोवैज्ञानिक भय के कारण निजी स्वास्थ्य केंद्रों की सहायता लेती हैं। जीओपीएफपी के संचार और शिक्षा विभाग प्रमुख डिन्ह हुय डुयोंग ने कहा कि वियतनाम में पिछले कुछ वर्षो में किशोर उम्र के गर्भाधान के मामलों में कमी आने के बावजूद इसका आंकड़ा अभी भी काफी ऊंचा है।


जीओपीएफपी के आंकड़ों के अनुसार, हर 100 लड़कियों में से लगभग तीन लड़कियां किशोरावस्था में ही गर्भवती हो जाती हैं।

 

Read more Health news in Hindi.

Read Next

कम उम्र में शादी करने वाली महिलाओं के बच्‍चे भी जल्‍द करते हैं शादी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version