
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में 'दादी मां' के नाम से मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुरेखा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। पिछले साल ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। सुरेखा सीकरी के मैनेजर के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक था। सुरेखा सीकरी ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए उन्हें 3 बार नैशनल अवॉर्ड मिल चुका था। उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि टीवी सीरियल 'बालिका वधू' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' से मिली थी।
इस पेज पर:-
साल 2019 में जब उन्हें फिल्म 'बधाई हो' के लिए नैशनल अवॉर्ड दिया गया था तब एक घटना ने इस अवॉर्ड फंक्शन को खास बना दिया था और वो घटना ये थी कि सुरेखा सीकरी जब व्हील चेयर पर बैठकर अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंची, तो दर्शकों ने उनके सम्मान में खड़े होकर 5 मिनट तक तालियां बजाईं। ऐसा स्टैंडिंग ओविएशन कम ही एक्टर्स को नसीब होता है। सुरेखा सीकरी को ये अवॉर्ड मिलने से कुछ समय पहले ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।
छोटे पर्दे (टीवी इंडस्ट्री) पर भी सुरेखा सिकरी को 'बालिका वधु' में दादीसा के किरदार से काफी प्रसिद्धि मिली थी। पिछले कुछ समय से सुरेखा सिकरी बड़े-छोटे पर्दे से गायब थीं। आखिरी बार उन्हें पिछले साल रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में देखा गया था। सुरेखा सीकरी को लगभग एक साल पहले ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वो बाथरूम में गिर गई थीं, जिसके कारण उन्हें सिर पर चोट लग गई थी। पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था और वो धीरे-धीरे ठीक हो रही थीं। लेकिन तबीयत अच्छी न होन के कारण सुरेखा ने एक्टिंग से कुछ समय से दूरी बना रखी थी।

फिल्म 'बधाई हो' और टीवी सीरियल 'बालिका वधु' से बनी पहचान
सुरेखा सिकरी 1978 से फिल्मी दुनिया और एक्टिंग में सक्रिय थीं। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के अलावा मलयालम फिल्मों और हिन्दी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। मगर सुरेखा को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि टीवी शो 'बालिका वधु' में उनके कड़क दादीसा के किरदार के कारण मिली। इसके बाद हाल में ही आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'बधाई हो' में भी उनका किरदार काफी पसंद किया गया। सुरेखा को इसके पहले फिल्म 'तमस' और फिल्म 'मम्मो' के लिए भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। फिल्मों और टीवी के अलावा सुरेखा थिएटर में भी काफी सक्रिय रही थीं।
इसे भी पढ़ें:- स्ट्रोक से एक महीने पहले ही शरीर देने लगता है ये 6 संकेत, रहें सावधान
हार्ट अटैक बना मौत का कारण, दो बार हो चुका था ब्रेन स्ट्रोक
सुरेखी सीकरी के मौत की सूचना उनके मैनेजर द्वारा दी गई है। उन्होंने 16 जुलाई को सुबह बयान जारी किया कि हार्ट अटैक के कारण सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 2 बार ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसकी वजह से वो अस्वस्थ थीं। आखिरी समय में वो परिवार के साथ थीं।
ब्रेन स्ट्रोक क्यों खतरनाक है? (What is Brain Stroke?)
ब्रेन स्ट्रोक एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून पहुंचना बंद हो जाता है या कम हो जाता है, जिसके कारण व्यक्ति तुरंत बेहोश होकर गिर सकता है। दरअसल हमारे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह खून के द्वारा ही होता है। ऐसे में अगर मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून नहीं पहुंच पाता है या कम पहुंच पाता है, तो उस हिस्से को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिसके कारण उस हिस्से की कोशिकाएं मरने लगती हैं। ये एक गंभीर समस्या है, जिसमें व्यक्ति को तुरंत इलाज मिलना जरूरी है, अन्यथा वो कोमा में जा सकता है या उसकी मौत हो सकती है।
कैसे शुरू होते हैं ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण? (Symptoms of Brain Stroke)
ब्रेन स्ट्रोक होने पर कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं-
- व्यक्ति अगर कोई काम कर रहा है, तो वो अचानक से गिर सकता है।
- बोलने में परेशानी होने लगती है, यानी व्यक्ति अचानक बात करते हुए चुप हो सकता है या बड़बड़ाने लगता है।
- सोचने-समझने की क्षमता चली जाती है।
- आंखो के आगे अंधेरा छा जाता है या धुंधला दिखाई देने लगता है।
- तेज सिरदर्द होता है।
- चलने बैठने में परेशानी होती है और शरीर को बैलेंस रखना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:- युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है ब्रेन स्ट्रोक, सही समय पर इस तरह करें बचाव
क्यों होता है ब्रेन स्ट्रोक? (Causes of Brain Stroke)
ब्रेन स्ट्रोक होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें सबसे आम कारण- हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज हैं। इसके अलावा जो लोग धूम्रपान करते हैं, शराब पीते हैं, उन्हें स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। दिल की बीमारियों के कारण भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। आमतौर पर 55 साल से ज्यादा उम्र के लोग इसके ज्यादा शिकार होते हैं, मगर गलत आदतों के कारण आजकल युवाओं में भी ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ गए हैं।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version