गर्मियों में बनाकर पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, मेटाबॉलिज्म होगा मजबूत

Summer Detox Water To Improve Metabolism: गर्मी में ये डिटॉक्स वॉटर बनाकर पीया जा सकता हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में बनाकर पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, मेटाबॉलिज्म होगा मजबूत


Summer Detox Water To Improve Metabolism: गर्मी के लक्षणों को कम करने के लिए अधिकतर लोग कई तरह की ड्रिंक्स बनाकर पीते हैं। इन ड्रिंक्स में सोडा की मात्रा ज्यादा होने के साथ शुगर भी काफी ज्यादा मात्रा में होती है। ऐसे में इन ड्रिंक्स को पीने से फायदे की जगह शरीर को नुकसान ही होता है। ऐसे में गर्मी ये घर पर ये खास डिटॉक्स वॉटर बनाकर पीया जा सकता है। डिटॉक्स वॉटर पीने से वजन कम होने के साथ गर्मी में होने वाली पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। ये डिटॉक्स वॉटर में मिलाए जाने वाली चीजें आसानी से घर पर मौजूद होती हैं। इस ड्रिंक को पीने से  मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर की सुस्ती भी दूर होगी। डाइटिशियन मनप्रीन ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह इस ड्रिंक को बनाने की रेसिपी और फायदो के बारे में बात रही हैं।

1. डिटॉक्स वॉटर बनाने की रेसिपी

सामग्री

अदरक- 1 इंच का टुकड़ा

सौंफ- 1 चम्मच-

पुदीने के पत्ते- 5 से 8

तुलसी के बीज- 1 चम्मच-

पानी- 1 से 2 लीटर

नींबू- 1

 

डिटॉक्स वॉटर बनाने का तरीका

डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए जग में पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दें और 30 मिनट तक इन चीजों को अच्छे से सेट होने दें। अब इस पानी को दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। ये पानी पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी दूर होने के साथ गट हेल्थ में भी सुधार होगा।

good digestion

डिटॉक्स वॉटर के फायदे

  • डिटॉक्स वॉटर में मौजूद नींबू में विटामिन सी होता है, जो फ्री रेडिकल्स से बचाव करने के साथ लिवर को डिटॉक्स करता है।
  • वहीं इसमें मिलाई गई अदरक पाचन-तंत्र को मजबूत करने के साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती हैं।
  • डिटॉक्स वॉटर में मौजूद सौंफ ब्लोटिंग, गैस और पाचन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के साथ पेट को हेल्दी रखती हैं।
  • तुलसी के बीज बाउल मूवमेंट को ठीक करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
  • पुदीने के पत्तों में मौजूद मेंथोल में कूलिंग तत्व होते हैं, जो टॉक्सिन्स को आसानी से बाहर निकालते हैं।

गर्मी में ये डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

 

 

Read Next

क्यों होती है फिंगरटिप पीलिंग? जानें इससे बचने के 4 आसान उपाय

Disclaimer